झारखंड स्वास्थ्य विभाग में जुलाई के आखिरी दिन हुई तबादलों की बौछार, लिपिक संवर्ग के बड़े पैमाने पर ट्रांसफर ने खींचा ध्यान, आरोपों के बाद हटाए गए कई लिपिक मालदार पोस्ट पर पुनः लौटे, देखें लिस्ट…
झारखंड स्वास्थ्य विभाग में जुलाई के अंतिम दिन ताबड़तोड़ ट्रांसफर, लिपिक संवर्ग के बड़े पैमाने पर तबादले

रांची। जुलाई माह के अंतिम दिन झारखंड स्वास्थ्य विभाग में तबादला-पोस्टिंग का बड़ा दौर देखने को मिला। विभाग ने विभिन्न श्रेणियों के चिकित्सा अधिकारियों और स्वास्थ्य कर्मियों के स्थानांतरण संबंधी कई आदेश जारी किए। हालांकि, इन आदेशों में सबसे अधिक चर्चा लिपिक संवर्ग के बड़े पैमाने पर हुए तबादलों की हो रही है।
विभागीय सूत्रों के अनुसार, लंबे समय से लंबित तबादलों को अंतिम रूप देते हुए एक साथ कई लिपिकों का स्थानांतरण किया गया। इसके अलावा चिकित्सकों, पैरामेडिकल कर्मियों तथा अन्य प्रशासनिक पदों पर भी आवश्यकतानुसार पदस्थापन और स्थानांतरण किए गए।
स्वास्थ्य विभाग में लंबे समय से कार्यरत राज्य स्तरीय लिपिक का भी ट्रांसफर किया गया है। ये ट्रांसफ राज्य भर में वेतन घोटाले के बाद वित्त विभाग द्वारा जारी आदेश के बाद किया गया है। वहीं कई लिपिक का ट्रांसफर प्रशासनिक दृष्टिकोण से किया गया है। अलग अलग जारी ट्रांसफर आदेश में कई लिपिक का ट्रांसफर अभ्यावेदन के आधार पर भी किया गया है।
तबादला आदेश जारी होने के बाद संबंधित कर्मियों के बीच नई पदस्थापना को लेकर चर्चा तेज है। कई कर्मियों को अपने नए कार्यस्थल पर शीघ्र योगदान देने के निर्देश भी दिए गए हैं। राज्य स्तरीय कई लिपिक का स्थानांतरण अंतरजिला में किया गया है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जुलाई के अंतिम दिन जारी इन आदेशों को विभाग की सबसे बड़ी प्रशासनिक कवायदों में से एक माना जा रहा है। आने वाले दिनों में यदि आवश्यकता हुई तो अन्य संवर्गों में भी स्थानांतरण की प्रक्रिया जारी रहने की संभावना जताई जा रही है। सूत्र बताते है कि प्रशासनिक दृष्टिकोण से हटाए गए कई लिपिक पुनः अपने मालदार पोस्ट पर काबिज होने में कामयाब रहे हैं।
यहां लिंक को टच कर देखें ट्रांसफर आदेश..
Clerk Transfer Order No. 1273(23) dtd. 31-07-2026
Health clerk Transfer Order No. 1275(23) dtd. 31-07-2026









