close
LIVE UPDATE

रांची : “12 परीक्षा पास कर चुका है अभय” वाकई में है इतना इंटेलिजेंट या फिर पूरा है सेटिंग का खेल ? CID ने सभी पास किये परीक्षा के दस्तावेज मांगे, देखिये कौन-कौन सी परीक्षा की है पास….

Ranchi: "Abhay has passed 12 exams"—is he truly that intelligent, or is it all a rigged game? The CID has sought documents for all the exams he passed; take a look at which exams he has cleared...

रांची। JPSC घोटाले का किंगपिन माना जा रहा अभय तिवारी CID के लिए रहस्यमयी किरदार बनता जा रहा है। अब तक की जांच में जितनी भी जानकारी अभय के बारे में मिली है, वो जांच एजेंसियों को बेहद हैरान कर रही है। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा अनियमितता मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे अभय के बार में नए खुलासे सामने आ रहे हैं।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हालिया छापेमारी के दौरान बरामद दस्तावेजों और पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर सीआईडी अब टीडीपीएल कंपनी के पूर्व मार्केटिंग मैनेजर अभय तिवारी की भूमिका को गहराई से खंगाल रही है। जांच एजेंसी को संदेह है कि अभय तिवारी के पास मिले कई प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रमाणपत्रों की भी सत्यता जांचने की जरूरत है। बताय जा रहा है कि अभय तिवारी ने एक दो नहीं कुल 12 प्रतियोगी परीक्षा पास की थी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कई प्रतिष्ठित परीक्षाएं पास करने के मिले प्रमाणपत्र

सीआईडी को छापेमारी के दौरान ऐसे दस्तावेज मिले हैं, जिनसे पता चलता है कि अभय तिवारी ने कई केंद्रीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाएं पास करने का दावा किया है। अब एजेंसी संबंधित भर्ती संस्थाओं से रिकॉर्ड मंगवाकर यह पता लगाने में जुटी है कि ये प्रमाणपत्र वास्तविक हैं या इनमें भी किसी तरह की गड़बड़ी हुई है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिन परीक्षाओं के प्रमाणपत्र मिले हैं, उनमें शामिल हैं—

• वर्ष 2018 की पुलिस अवर निरीक्षक (SI) लिखित परीक्षा

• भारतीय नौसेना में SAR पद की 2013 की परीक्षा

• भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर (BARC) की 2014 की परीक्षा

• IRB कांस्टेबल भर्ती परीक्षा

• CRPF हेड कांस्टेबल (लिखित एवं टाइपिंग) परीक्षा-2018

• नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) की प्रारंभिक परीक्षा-2014

• JSSC PGT शिक्षक परीक्षा

• JSSC CGL परीक्षा

• JPSC की ACF, FRO, FSO और 11वीं से 13वीं संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक परीक्षाएं

सीआईडी इन सभी परीक्षाओं से जुड़े रिकॉर्ड का मिलान कर रही है।

 

रेंजर भर्ती परीक्षा भी जांच के घेरे में

JPSC से जुड़े मामले की जांच कर रही सीआईडी की टीम को जांच के दौरान रेंजर भर्ती परीक्षा को लेकर भी नई शिकायतें सामने आई हैं। आरोप है कि कुछ अभ्यर्थियों ने नियमों के विपरीत परीक्षा पास कर सरकारी नौकरी हासिल की। हालांकि ये जांच अभी प्रारंभिक चरण में है। जांच एजेंसी को कुछ साक्ष्य भी दिये गये हैं।

 

जिन नामों की जांच की जा रही है, उनमें कई लोग परीक्षा पास कर चुके हैं, लेकिन उनकी भूमिका संदिग्ध रही है। जांच एजेंसी यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इन अभ्यर्थियों ने परीक्षा स्वयं दी थी या किसी अन्य माध्यम से अनुचित लाभ लिया गया।

 

OMR शीट और शिकायतों की हो रही जांच

सीआईडी के पास लगातार अभ्यर्थियों की शिकायतें और OMR शीट की प्रतियां पहुंच रही हैं। जांच टीम इन दस्तावेजों का मिलान कर रही है ताकि परीक्षा प्रक्रिया में किसी संगठित गड़बड़ी या फर्जीवाड़े के सबूत मिल सकें।

उधर, मामले में टीडीपीएल कंपनी के फरार निदेशक की तलाश भी तेज कर दी गई है। जांच एजेंसी का मानना है कि उसके सामने आने के बाद पूरे मामले से जुड़े कई अहम तथ्यों का खुलासा हो सकता है।

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *