Raksha Bandhan 2026: सीएम हेमंत सोरेन ने दी रक्षाबंधन की बधाई, कहा- बेटियां पढ़ेंगी, बहनें आगे बढ़ेंगी तो मजबूत होगा झारखंड
Raksha Bandhan 2026: CM Hemant Soren extends Raksha Bandhan greetings; says Jharkhand will grow stronger if daughters study and sisters move forward.


रांची। आज रक्षाबंधन का त्योहार पूरे देश में मनाया जा रहा है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक संदेश साझा करते हुए रक्षाबंधन को भाई-बहन के स्नेह और विश्वास के साथ-साथ परिवार और समाज के प्रति जिम्मेदारी का पर्व बताया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का पर्व नहीं, बल्कि यह उस अटूट रिश्ते और जिम्मेदारी की भी याद दिलाता है, जो हमारे परिवार और समाज को मजबूत बनाता है।
रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सभी को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।
ये खबर भी पढ़ें…रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का पर्व नहीं, बल्कि यह उस अटूट रिश्ते और जिम्मेदारी की भी याद दिलाता है, जो हमारे परिवार और समाज को मजबूत बनाता है।
हमारी माताओं-बहनों का सदैव स्वर्णिम इतिहास रहा है।… pic.twitter.com/Oxc0HFMGpu
ये खबर भी पढ़ें…— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) August 28, 2026
महिलाओं की भूमिका को किया याद
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि झारखंड की माताओं और बहनों का हमेशा से स्वर्णिम इतिहास रहा है। उन्होंने संघर्ष करते हुए न केवल परिवार को संभाला है, बल्कि झारखंड के निर्माण और देश के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।हेमंत सोरेन ने कहा कि जब एक नारी पढ़ती और आगे बढ़ती है तो इसका प्रभाव केवल उसके व्यक्तिगत जीवन तक सीमित नहीं रहता, बल्कि पूरा परिवार और समाज सशक्त होता है।
महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए काम कर रही सरकार
मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी सोच के साथ झारखंड सरकार माताओं और बहनों को शैक्षणिक, आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लगातार काम कर रही है।उन्होंने पोस्ट में मंईयां सम्मान योजना, पलाश, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना और फूलो-झानो आशीर्वाद अभियान सहित विभिन्न योजनाओं का जिक्र किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन पहलों के माध्यम से महिलाओं को अपने सपनों को पूरा करने, आत्मनिर्भर बनने और सम्मान के साथ आगे बढ़ने का अवसर दिया जा रहा है।
बेटियों की शिक्षा और महिलाओं के सशक्तिकरण का संकल्प
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रक्षाबंधन के अवसर पर सभी से बेटियों की शिक्षा और महिलाओं के सशक्तिकरण का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि जब बेटियां पढ़ेंगी, बहनें आगे बढ़ेंगी और माताएं सशक्त होंगी, तभी परिवार, समाज, झारखंड और देश मजबूत होगा।अंत में मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार दिया।












