close
LIVE UPDATE

स्कूलों में थी छुट्टी, चोरों ने कर दिया कांड! रसोई का पूरा सामान समेट ले गए, बच्चों को मिला ब्रेड-बिस्कुट

सरकारी स्कूलों के किचन शेड का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर, बर्तन और खाद्य सामग्री चोरी। बच्चों को ब्रेड-बिस्कुट खिलाकर कराई गई व्यवस्था।

Jharkhand News: दीपावली की छुट्टी का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने दो सरकारी विद्यालयों को निशाना बनाया। चोरों ने स्कूलों के रसोईघर का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर, खाना बनाने के बर्तन और मध्याह्न भोजन के लिए रखी खाद्य सामग्री चोरी कर ली। चोरी की इस घटना के बाद विद्यालय प्रबंधन में हड़कंप मच गया। वहीं, रसोई का सामान चोरी होने के कारण बच्चों को मंगलवार को मध्याह्न भोजन की जगह ब्रेड और बिस्कुट खिलाने पड़े।

दो स्कूलों के किचन शेड में चोरी, सिलेंडर और बर्तन गायब

मामला झारखंड के गुमला जिले के भरनो प्रखंड का है। यहां अज्ञात चोरों ने राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय परसा और राजकीय प्राथमिक विद्यालय हेटटोली के रसोईघर को निशाना बनाया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के अनुसार, सोमवार रात चोरों ने दीपावली की छुट्टी का फायदा उठाकर दोनों विद्यालयों के किचन का ताला तोड़ दिया। इसके बाद अंदर रखे दो गैस सिलेंडर, दो डेग, दो देगची, दो कड़ाही और मध्याह्न भोजन के लिए रखी खाद्य सामग्री चोरी कर फरार हो गए।

छुट्टी के बाद स्कूल पहुंचे शिक्षक तो टूटा मिला ताला

मंगलवार को दीपावली की छुट्टी समाप्त होने के बाद जब शिक्षक स्कूल पहुंचे तो रसोईघर का ताला टूटा हुआ मिला। राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय परसा के प्रभारी प्रधानाध्यापक महबूब आलम और राजकीय प्राथमिक विद्यालय हेटटोली की प्रधानाध्यापिका बिरसमुनी उरांव ने अंदर जाकर देखा तो रसोई का सामान गायब था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके बाद दोनों विद्यालयों की ओर से शिक्षा विभाग और भरनो थाना पुलिस को सूचना दी गई। परसा विद्यालय के शिक्षकों के अनुसार, सूचना मिलने के करीब दो घंटे बाद एएसआई प्रदीप कुमार और फागू उरांव पुलिस जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने निरीक्षण कर मामले की जानकारी ली।

रसोई का सामान चोरी, बच्चों को नहीं मिला मिड-डे मील

चोरी का असर सीधे स्कूली बच्चों पर पड़ा। परसा विद्यालय में गैस सिलेंडर, बर्तन और खाद्य सामग्री चोरी होने के कारण मंगलवार को नियमित मध्याह्न भोजन नहीं बन सका।बच्चों को भोजन की जगह ब्रेड और बिस्कुट खिलाकर वैकल्पिक व्यवस्था की गई। विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि रसोई का जरूरी सामान चोरी हो जाने से नियमित रूप से भोजन तैयार करने में परेशानी हो रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आधा दर्जन से अधिक स्कूल पहले भी बन चुके हैं निशाना

बताया जा रहा है कि भरनो प्रखंड क्षेत्र में इससे पहले भी आधा दर्जन से अधिक सरकारी विद्यालयों के किचन शेड का ताला तोड़कर चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। लगातार हो रही इन घटनाओं से शिक्षकों, विद्यालय प्रबंधन समिति और ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है।

दोनों विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों ने भरनो थाने में लिखित शिकायत देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है।स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से पूर्व में हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा करने, आरोपियों को गिरफ्तार करने और सरकारी विद्यालयों की सुरक्षा के लिए ठोस व्यवस्था करने की मांग की है। फिलहाल भरनो पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *