close
LIVE UPDATE

Surya Grahan 2026: साल का पहला सूर्यग्रहण होने वाला है खास, फाल्गुन अमावस्या पर लगेगा साल का पहला सूर्यग्रहण, सभी 12 राशियों के जीवन पर पड़ेगा गहरा असर

Solar Eclipse 2026: The first solar eclipse of the year is going to be special; it will occur on the new moon day of the month of Phalguna and will have a profound impact on the lives of all 12 zodiac signs.

Suray Grahan : इस साल का पहला सूर्यग्रहण 17 फरवरी को फाल्गुन कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पर लगेगा। यह ग्रहण ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इस दौरान कई बड़े ग्रह एक ही राशि में एकत्र होंगे। कुंभ राशि और शतभिषा नक्षत्र में होने वाला यह सूर्यग्रहण सभी 12 राशियों के प्रेम, करियर और स्वास्थ्य पर विशेष प्रभाव डालेगा।

Suray Grahan Impect : साल 2026 खगोलीय और ज्योतिषीय घटनाओं के लिहाज से खास रहने वाली है। 17 फरवरी 2026 को साल का पहला सूर्यग्रहण लगने जा रहा है, जो फाल्गुन कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को होगा। पंचांग के अनुसार, इस सूर्यग्रहण के समय ग्रहों की स्थिति अत्यंत प्रभावशाली रहेगी। ग्रहण के दौरान सूर्य, बुध, शुक्र और राहु एक साथ कुंभ राशि में स्थित होंगे, जबकि चंद्रमा मकर राशि की यात्रा पूर्ण कर कुंभ में प्रवेश करेंगे और ग्रहण का हिस्सा बनेंगे। वहीं मंगल मकर राशि में उच्च के रहेंगे, देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में और शनि मीन राशि में विराजमान रहेंगे।

केतु का सूर्य की स्वराशि सिंह में होना इस ग्रहण को और अधिक प्रभावशाली बना रहा है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, कुंभ राशि और शतभिषा नक्षत्र में लगने वाला यह सूर्यग्रहण सामूहिक चेतना, मानसिक स्थिति, सामाजिक बदलाव और व्यक्तिगत जीवन पर गहरा असर डाल सकता है। खासतौर पर मानसिक उत्तेजना, निर्णयों में भ्रम और भावनात्मक उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

मेष राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण लाभ भाव में होगा। अचानक धन लाभ, अटकी योजनाओं में तेजी और प्रेम संबंधों में मजबूती के योग बनेंगे। हालांकि मानसिक बेचैनी बढ़ सकती है, इसलिए संयम जरूरी होगा।

वृषभ राशि वालों के लिए यह ग्रहण करियर भाव में परिवर्तन का संकेत दे रहा है। नौकरी बदलने के अवसर मिल सकते हैं, लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों से विवाद की संभावना भी रहेगी। कार्य का दबाव स्वास्थ्य पर असर डाल सकता है।
मिथुन राशि के जातकों को भाग्य स्थान में ग्रहण के कारण फैसलों में सावधानी बरतनी होगी। पारिवारिक और वैचारिक मतभेद उभर सकते हैं। पाचन और मानसिक तनाव से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं।

कर्क राशि वालों के लिए यह ग्रहण अष्टम भाव में होने से गुप्त शत्रुओं और अचानक परेशानियों का कारण बन सकता है। करियर और रिश्तों में तनाव की स्थिति बन सकती है, इसलिए सतर्कता जरूरी है।

सिंह राशि के जातकों को रिश्तों और साझेदारी में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी से मतभेद और स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां उभर सकती हैं।

कन्या राशि के लिए यह ग्रहण सकारात्मक रहेगा। शत्रुओं पर विजय, कानूनी मामलों में सफलता और स्वास्थ्य में सुधार के योग बनेंगे।

तुला राशि वालों की लव लाइफ में तनाव बढ़ सकता है। निवेश सोच-समझकर करें और संतान से जुड़े मामलों में धैर्य रखें।

वृश्चिक राशि के लिए पारिवारिक कलह और संपत्ति विवाद के संकेत हैं। मानसिक तनाव और हृदय से जुड़ी समस्याओं के प्रति सावधान रहें।

धनु राशि के जातकों को करियर में तरक्की, साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। मीडिया और मार्केटिंग से जुड़े लोगों को विशेष लाभ होगा।

मकर राशि वालों को आर्थिक मामलों और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। पारिवारिक विवाद और आंख-दांत से जुड़ी समस्या हो सकती है।

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण सबसे प्रभावशाली रहेगा। निर्णयों में भ्रम, क्रोध और मानसिक अस्थिरता से नुकसान हो सकता है।

मीन राशि वालों के खर्च बढ़ सकते हैं, लेकिन विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना जरूरी होगा।

ग्रहण के दुष्प्रभाव से बचने के उपाय:

ग्रहण काल में “ॐ नमः शिवाय” या अपने इष्ट देव के मंत्रों का जाप करें। ग्रहण समाप्ति के बाद काले तिल, कंबल या सप्तधान्य का दान करें। गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान नुकीली वस्तुओं के प्रयोग से बचना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *