close
LIVE UPDATE

झारखंड : मैट्रिक की परीक्षा के बाद चार छात्राएं हो गयी गायब, मचा हड़कंप, पुलिस की तफ्तीश में अब ये जानकारी आयी सामने….

Jharkhand: Four girl students went missing after the matriculation examination, causing panic; police investigation has now revealed this information....

झारखंड के पलामू जिले में मैट्रिक परीक्षा देने के बाद घर से चार छात्राएं भाग गयी। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम एक्टिव हुई। अब खबर मिल रही है कि चारों लड़कियों को मध्यप्रदेश से बरामद किया गया है। पुलिस टीम उन्हें वापस लाने के लिए रवाना हो चुकी है।
________________________________________
पलामू/18.2.26: मैट्रिक परीक्षा देने के बाद चार छात्राएं भाग गयी। परीक्षा समाप्त होने के बाद वे घर वापस नहीं लौटीं। देर शाम तक छात्राओं के न लौटने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई और उन्होंने अपने स्तर पर खोजबीन शुरू की। जब कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजनों ने तत्काल चैनपुर थाना में सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

हालांकि राहत की बात ये है कि अब लापता हुई चार छात्राओं को पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर लिया है। यह कार्रवाई स्थानीय पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के समन्वय से संभव हो सकी। छात्राओं को कटनी रेलवे स्टेशन से सुरक्षित पाया गया। चैनपुर थाना के थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा ने बताया कि चारों छात्राएं मैट्रिक परीक्षा के लिए मंगलवार को परीक्षा केंद्र पर पहुंची थीं।

सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित जांच शुरू की। तकनीकी माध्यमों से छात्राओं की लोकेशन ट्रेस की गई। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि चारों छात्राएं ट्रेन के माध्यम से मध्य प्रदेश की ओर रवाना हो चुकी थीं। इसके बाद पुलिस ने तत्काल रेलवे सुरक्षा बल को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।

आरपीएफ (रेलवे पुलिस) ने कटनी रेलवे स्टेशन पर सतर्कता बढ़ाते हुए खोज अभियान चलाया। समन्वित प्रयासों के बाद चारों छात्राओं को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, छात्राएं पूरी तरह सुरक्षित हैं और फिलहाल उन्हें कटनी में आवश्यक औपचारिकताओं के तहत रखा गया है।

बरामदगी के बाद की गई प्रारंभिक पूछताछ में छात्राओं ने बताया कि वे कथित रूप से नौकरी की तलाश में घर छोड़कर गई थीं। हालांकि, पुलिस का कहना है कि विस्तृत पूछताछ और परिजनों से चर्चा के बाद ही पूरे मामले की स्पष्ट तस्वीर सामने आएगी। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि छात्राओं के निर्णय के पीछे कोई बाहरी प्रभाव, दबाव या अन्य कारण तो नहीं थे।

थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा ने बताया कि चैनपुर थाना की एक विशेष टीम छात्राओं को वापस लाने के लिए कटनी रवाना हो चुकी है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस घटना के सभी पहलुओं की गहन जांच की जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *