close
LIVE UPDATE

ब्रेकिंग: प्रधानमंत्री मोदी आज रात करेंगे देश को संबोधित, किन बातों पर मोदी करेंगे जनता से चर्चा, तरह-तरह की चर्चाएं शुरू, जानिये कितने बजे…

Breaking: Prime Minister Modi to address the nation tonight. What topics will he discuss with the public? Speculation is rife—find out exactly when...

PM Modi Speech To Nation/18.4.26 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात देश को संबोधित करने वाले हैं। रात करीब 8.30 बजे पीएम मोदी जनता को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी अपने संदेश में क्या कहेंगे, इसकी जानकारी तो स्पष्ट नहीं हो सकी है, लेकिन चर्चा है कि महिला बिल से संबंधित बातों को पीएम मोदी आज जनता के सामने रख सकते हैं। आपको बता दें कि सरकार लोकसभा में इससे जुड़ा बिल लेकर आई थी, जो कि पास नहीं हो पाया था।

यहां देखें मोदी LIVE…

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मिली जानकारी के मुताबिक कैबिनेट की बैठक के दौरान पीएम मोदी ने विपक्ष पर दोषी होने और महिलाओं के लिए आरक्षण बिल का समर्थन न करके महिलाओं के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि लोकसभा में बिल का गिरना सरकार की हार नहीं, बल्कि देश की महिलाओं को मिलने वाले अधिकारों का विरोध है।

पीएम मोदी ने इस मुद्दे को सीधे महिलाओं के सशक्तिकरण से जोड़ते हुए विपक्ष की मंशा पर सवाल उठाए। सरकार की तरफ से अभी ये नहीं बताया गया है कि पीएम किस विषय को लेकर देश को संबोधित करेंगे, लेकिन जाहिर है कि देश के सियासी माहौल को देखते हुए यही कयास लगाए रहे हैं कि महिला आरक्षण को लेकर संविधान संशोधन विधेयक के लोकसभा में गिर जाने के मुद्दे पर बात कर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पीएम मोदी ने विपक्ष के इस रवैये को एक गलती बताया और चेतावनी दी है कि भविष्य में उन्हें इसकी राजनीतिक कीमत चुकानी पड़ेगी> सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि यह मैसेज देश के हर गांव तक पहुंचाया जाना चाहिए कि विपक्ष महिलाओं के प्रति नकारात्मक सोच रखता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *