राष्ट्रपति भवन के बाहर जबरदस्त गोलीबारी, जवाबी फायरिंग में हमलावर हुआ ढेर, हमले के वक़्त राष्ट्रपति भी थे हाउस में मौजूद, जानिए किसने किया हमला…
Heavy firing outside the Rashtrapati Bhavan, the attacker was killed in retaliatory firing, the President was also present in the house at the time of the attack, find out who carried out the attack...

President House Firing: एक बड़ी खबर आयी है। राष्ट्रपति भवन के बाहर भीषण गोलीबारी हुई है। गोलीबारी के राष्ट्रपति की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने हमलावर को मार गिराया है। जानकारी के मुताबिक अमेरिका के व्हाइट हाउस के बाहर देर रात गोलियों की आवाज गूंजने लगी, एक शख्स ने सीक्रेट सर्विस चेक पॉइंट पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद सीक्रेट सर्विस के एजेंट ने जवाबी कार्रवाई में उसे मार गिराया।
आपको बता दें कि अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन में शनिवार रात उसे वक्त अफरा तफरी मच गई, जब व्हाइट हाउस के पास स्ट्रीट और पेन सेल्वानिया एवेन्यू इलाके में तैनात सुरक्षा एजेंसी पर गोलियां चलाई गई। पहले तो एजेंसी को लगा कि सामान्य विवाद हुआ है, लेकिन कुछ समय बाद मामला काफी गंभीर हो गया। चश्मदीदों के मुताबिक एक शख्स बैग लेकर सीक्रेट सर्विस चेक पॉइंट की तरफ बढ़ा और वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी।
सुरक्षाकर्मी जब तक मामला समझ पाए इससे पहले अंधाधुंध फायरिंग होने लगी। जिसके बाद तुरंत सीक्रेट सर्विस के जवानों ने मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। जवाबी गोलीबारी में हमलावर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
हमलावर की पहचान 21 साल के नसीरे बेस्ट के रूप में हुई,जो मैरीलैंड का रहने वाला था।
मिली जानकारी के मुताबिक फायरिंग के दौरान एक आम नागरिक भी घायल हुआ है, जिस वक्त यह गोलीबारी हो रही थी, उस वक्त अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खुद व्हाइट हाउस में ही मौजूद थे। हालांकि सुरक्षा एजेंसियों का दावा है कि हमलावर व्हाइट हाउस की मुख्य सुरक्षा सीमा तक नहीं पहुंच पाया और इस हमले में ट्रंप पूरी तरह से सुरक्षित है।
जांच में यह बात भी सामने आई है कि नसीरे बेस्ट पहले भी इस तरह की कई बड़ी वारदात कर चुका था, जिसकी वजह से वह सीक्रेट सर्विस एजेंसी के रडार पर भी था। बताया जा रहा है कि जून 2025 में हमलावर नसीरे बेस्ट ने सीक्रेट सर्विस एजेंट को धमकी दी थी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद जुलाई 2025 में वह प्रतिबंधित इलाके में घुसने की कोशिश कर रहा था इस दौरान भी उसे पकड़ा गया और फिर हिरासत में लिया गया था । दावा है कि युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ था। मिली जानकारी के मुताबिक हमलावर ने व्हाइट हाउस के बाहर करीब 20 से 25 राउंड फायरिंग की। फिलहाल इस मामले की जांच चल रही है कि आखिरकार नसीरे बेस्ट नाम का हमलावर व्हाइट हाउस किस मकसद से पहुंचा था और उसने आखिरकार गोलियां क्यों चलाई। पूरे मामले की जांच के बाद ही उसका असली मकसद पता चल पाएगा।









