close
LIVE UPDATE

झारखंड DC ट्रांसफर: कई जिलों के उपायुक्तों का हुआ तबादला, तीन दर्जन IAS अधिकारियों का तबादला, देखिये पूरी लिस्ट

Jharkhand DC Transfer: Deputy Commissioners of several districts transferred, three dozen IAS officers transferred, see the full list

Jharkhand IAS Transfer List : झारखंड सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई IAS अधिकारियों का तबादला किया है। अधिसूचना के अनुसार स्वास्थ्य, वित्त, सूचना प्रौद्योगिकी, पर्यटन, ग्रामीण विकास, कृषि, जल संसाधन और जिला प्रशासन सहित कई विभागों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है, जबकि कुछ जिलों के उपायुक्त (DC) भी बदले गए हैं।

अधिसूचना के अनुसार, पशुपति नाथ मिश्रा गढ़वा के उपायुक्त बनाए गए हैं, जबकि अनन्य मित्तल जेएसएलपीएस के मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाए गए हैं।सौरभ कुमार भुवानिया को खूंटी से हटाकर देवघर का उपायुक्त बनाया गया है। इसी प्रकार पलामू डीसी जावेद हुसैन अब खूंटी के डीसी होंगे।

जारी अधिसूचना के अनुसार, छवि रंजन को खेलकूद विभाग का तथा कार्यकारी निदेशक बनाया गया है। इसके अलावा जीशान कमर को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है।

कई जिलों के DC भी बदले

राज्य सरकार ने जिला प्रशासन में भी बदलाव किया है।
• कुमार सौरभ भुवानिया (2019) को खूँटी से देवघर का नया उपायुक्त बनाया गया है।
• मो. जावेद हुसैन (2019) को पलामू के उप विकास आयुक्त पद से हटाकर खूँटी का उपायुक्त नियुक्त किया गया है।
• पशुपति नाथ मिश्रा को गढ़वा का नया DC बनाया गया है।

युवा IAS अधिकारियों को भी बड़ी जिम्मेदारी

सरकार ने 2021 बैच के अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी हैं।
• विस्युते श्रीकांत यशवंत को गोड्डा जिला परिषद का उप विकास आयुक्त-सह-CEO बनाया गया है।
• अनिमेश रंजन को गुमला जिला परिषद में उप विकास आयुक्त-सह-CEO की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

img 20260523 wa0016
img 20260523 wa0016
img 20260523 wa0017
img 20260523 wa0017
img 20260523 wa0018
img 20260523 wa0018
img 20260523 wa0019
img 20260523 wa0019
img 20260523 wa0021
img 20260523 wa0021
img 20260523 wa0020
img 20260523 wa0020

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं।
  • ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *