close
LIVE UPDATE

SAP Recruitment 2026: SAP के 15,821 पदों पर होगी भर्ती, 52 साल के उम्र तक कर सकते हैं आवेदन, जानिये पूरी जानकारी

SAP Recruitment 2026: विशेष सशस्त्र पुलिस (SAP) में 15,821 पदों पर भर्ती शुरू होगी। CRPF, BSF, ITBP के रिटायर्ड जवानों को भी मौका मिलेगा। जानें आयु सीमा, योग्यता, चयन प्रक्रिया और भर्ती रैली की पूरी जानकारी।

Special Armed Police Vacancy 2026: SAP में बंपर भर्तियां होने वाली है। 15 हजार से ज्यादा पदों पर भर्तियां होनी है। कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए राज्य सरकार ने विशेष सशस्त्र पुलिस (Special Armed Police-SAP) में 15,821 पदों पर बड़ी भर्ती का फैसला लिया है। इस भर्ती अभियान की खास बात यह है कि पहली बार CRPF, BSF, ITBP समेत केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों के सेवानिवृत्त जवानों को भी आवेदन करने का अवसर दिया गया है।

भर्ती प्रक्रिया के संचालन के लिए सेना कल्याण रोजगार संगठन, दानापुर कैंट (Army Welfare Placement Organisation – AWPO) को नोडल एजेंसी बनाया गया है। भर्ती रैली 1 जून से 6 जून तक प्रतिदिन सुबह 6:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।

52 वर्ष तक के उम्मीदवार कर सकेंगे आवेदन

इस भर्ती अभियान में अधिकतम 52 वर्ष तक की आयु के पात्र उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे। राज्य सरकार का उद्देश्य अनुभवी और प्रशिक्षित सुरक्षा बलों के पूर्व जवानों की सेवाओं का लाभ उठाकर पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना है।पूर्व सैनिकों को भर्ती में प्राथमिकता दी जाएगी, जिससे बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त सैनिकों को रोजगार का अवसर मिलेगा।

दानापुर कैंट में होगी भर्ती रैली

भर्ती रैली का आयोजन दानापुर कैंट स्थित Army Welfare Placement Organisation (AWPO) कार्यालय में किया जाएगा। अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि पर अपने सभी मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा।चयन प्रक्रिया के तहत सबसे पहले दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद वॉक-इन इंटरव्यू और अंत में मेडिकल परीक्षण होगा। सफल उम्मीदवारों को नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होने के बाद नियुक्ति पत्र जारी किया जाएगा।

इन उम्मीदवारों को मिलेगी प्राथमिकता

भर्ती के लिए कुछ विशेष योग्यताएं भी निर्धारित की गई हैं। इनमें शामिल हैं—
• बिहार का स्थायी निवासी होना अनिवार्य।
• आधुनिक हथियारों के संचालन का अनुभव।
• आपदा प्रबंधन (Disaster Management) का अनुभव।
• बम निरोधक (Bomb Disposal) कार्य का अनुभव।
• ड्राइविंग, तैराकी (Swimming), डाइविंग (Diving) और मोटरबोट संचालन का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता मिलेगी।

पारदर्शी होगी चयन प्रक्रिया

सरकार का दावा है कि पूरी भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और मेरिट आधारित होगी। योग्य अभ्यर्थियों का चयन सभी चरणों में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।

पूर्व सैनिकों के लिए बड़ा रोजगार अवसर

विशेषज्ञों का मानना है कि SAP की यह भर्ती बिहार के हजारों पूर्व सैनिकों और अर्द्धसैनिक बलों से सेवानिवृत्त जवानों के लिए रोजगार का बड़ा अवसर साबित होगी। साथ ही, अनुभवी सुरक्षा कर्मियों की नियुक्ति से राज्य की सुरक्षा व्यवस्था भी और अधिक मजबूत होगी।

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *