AAI Recruitment 2026: एयरपोर्ट अथॉरिटी में 389 पदों पर भर्ती, मैनेजर और जूनियर एग्जीक्यूटिव के लिए आवेदन शुरू
AAI Recruitment 2026 के तहत मैनेजर और जूनियर एग्जीक्यूटिव के 389 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। जानें योग्यता, उम्र सीमा, सैलरी और आवेदन की अंतिम तारीख।

नई दिल्ली। एयरलाइंस में करियर बनाना कई युवाओं की तमन्ना रहती है। ऐसे में अब युवाओं के सपने को सच करने का वक्त आ गया है। एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने मैनेजर और जूनियर एग्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 389 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।
इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर AAI की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।आवेदन प्रक्रिया 8 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है, जबकि आवेदन करने की अंतिम तारीख 7 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। भर्ती में सिविल, इलेक्ट्रिकल, फाइनेंस, आईटी, आर्किटेक्चर, लॉ, फायर सर्विसेज, ऑपरेशन्स और अन्य विभागों के पद शामिल हैं।
389 पदों पर होगी भर्ती
AAI Recruitment 2026 के तहत मैनेजर और जूनियर एग्जीक्यूटिव के कुल 389 पदों पर भर्ती की जाएगी।
मैनेजर पदों की वैकेंसी:
• मैनेजर (इंजीनियरिंग-सिविल) – 145 पद
• मैनेजर (इंजीनियरिंग-इलेक्ट्रिकल) – 16 पद
• मैनेजर (फाइनेंस) – 34 पद
• मैनेजर (इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) – 5 पद
• मैनेजर (आर्किटेक्चर) – 4 पद
• मैनेजर (लॉ) – 2 पद
• मैनेजर (फायर सर्विसेज) – 14 पद
• मैनेजर (ऑपरेशन्स) – 28 पद
• मैनेजर (कमर्शियल) – 9 पद
• मैनेजर (कॉर्पोरेट प्लानिंग एंड मैनेजमेंट सर्विसेज) – 1 पद
• मैनेजर (कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन्स) – 2 पद
जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों की वैकेंसी:
• जूनियर एग्जीक्यूटिव (फाइनेंस) – 36 पद
• जूनियर एग्जीक्यूटिव (लॉ) – 6 पद
• जूनियर एग्जीक्यूटिव (ऑपरेशन्स) – 79 पद
• जूनियर एग्जीक्यूटिव (सर्वे एंड कार्टोग्राफी) – 8 पद
AAI Recruitment 2026: उम्र सीमा
मैनेजर पदों के लिए 7 सितंबर 2026 तक अधिकतम आयु 32 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों के लिए अधिकतम उम्र सीमा 27 वर्ष है।आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। SC/ST उम्मीदवारों को 5 वर्ष और OBC (नॉन-क्रीमी लेयर) उम्मीदवारों को 3 वर्ष तक की छूट का प्रावधान है। PwBD उम्मीदवारों को निर्धारित नियमों और शर्तों के अनुसार अधिकतम 10 वर्ष तक की छूट मिल सकती है।
शैक्षणिक योग्यता और अनुभव
मैनेजर पदों के लिए संबंधित विषय में बैचलर या पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री के साथ पद के अनुसार कम से कम तीन वर्ष का संबंधित कार्य अनुभव आवश्यक हो सकता है।मैनेजर (कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन्स) पद के लिए मास कम्युनिकेशन, जर्नलिज्म या संबंधित विषय में बैचलर डिग्री के साथ तीन वर्ष का संबंधित अनुभव मांगा गया है।
वहीं जूनियर एग्जीक्यूटिव के फाइनेंस, लॉ, ऑपरेशन्स और सर्वे एंड कार्टोग्राफी पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए सामान्य तौर पर कार्य अनुभव की आवश्यकता नहीं बताई गई है।उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले संबंधित पद की शैक्षणिक योग्यता और अनुभव संबंधी शर्तों को आधिकारिक नोटिफिकेशन में जरूर जांच लेना चाहिए।
कितनी मिलेगी सैलरी?
AAI में चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतनमान दिया जाएगा।
• मैनेजर: ₹60,000-3%-₹1,80,000
• जूनियर एग्जीक्यूटिव: ₹40,000-3%-₹1,40,000
उपलब्ध जानकारी के अनुसार मैनेजर पद के लिए अनुमानित सालाना CTC करीब ₹21 लाख, जबकि जूनियर एग्जीक्यूटिव के लिए करीब ₹14 लाख हो सकता है।
कब होगी परीक्षा?
उम्मीदवारों का चयन निर्धारित भर्ती प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा। कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) की तारीख AAI की ओर से बाद में आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।अभ्यर्थियों को सलाह है कि आवेदन जमा करने से पहले सभी आवश्यक दस्तावेज, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अनुभव संबंधी पात्रता की जांच कर लें। आवेदन में किसी तरह की गलती से बचने के लिए फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करने से पहले सभी जानकारी ध्यानपूर्वक जांचना जरूरी है।












