मंडला में गणेश पंडाल में दौड़ा करंट, 4 लोगों की मौत; 3 घायल
मंडला में गणेश पंडाल में करंट से 4 की मौत, 3 घायल; टूटे बिजली तार से हादसा

मंडला: गणेश पूजा पंडाल में शनिवार सुबह बड़ी घटना हो गई ,जिसके बाद उत्सव मातम में बदल गई। पंडाल में बिजली करंट दौड़ने से 4 लोगों की मौत हो चुकी जेडब्ल्यू 3 गंभी घायल बताये जज रहे हैं।
मामला मध्य प्रदेश के मंडला जिले से गणेश उत्सव के बाद की है। नैनपुर थाना क्षेत्र के हिरापुर गांव के खिरका इलाके में बने गणेश पंडाल में करंट की चपेट में आने से चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में मातम पसरा है।
गणेश विसर्जन के बाद हुआ हादसा
रिपोर्ट के अनुसार गणेश प्रतिमा के विसर्जन के बाद कुछ लोग पंडाल में मौजूद थे। इसी दौरान बिजली का तार टूटकर वहां गिर गया। बारिश के कारण स्थिति और गंभीर हो गई और पंडाल के आसपास करंट फैल गया। करंट की चपेट में आने से कई लोग प्रभावित हुए।
हादसे में चार लोगों की जान चली गई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।
पुलिस और प्रशासन ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन सक्रिय हुआ। हादसे की परिस्थितियों और बिजली के तार टूटने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी में टूटे बिजली के तार और बारिश को हादसे की वजह बताया गया है, हालांकि जांच पूरी होने के बाद ही घटना की विस्तृत वजह स्पष्ट होगी।
त्योहार के बीच बड़ा हादसा
गणेश उत्सव के दौरान मध्य प्रदेश में बिजली से जुड़े हादसों की कई घटनाएं सामने आई हैं। इससे सार्वजनिक पंडालों में बिजली व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। मंडला की घटना में भी प्रशासन द्वारा हादसे के कारणों और सुरक्षा व्यवस्था की जांच की जा रही है।











