जम्मू कठुआ में CISF कैंप के अंदर फायरिंग, 4 जवानों की मौत; अधिकारी भी शामिल
कठुआ में CISF कैंप में फायरिंग, 4 जवानों की मौत; असिस्टेंट कमांडेंट भी शामिल

Big News : जवानों के कैंप में फायरिंग की बड़ी खबर सामने आ रही है।जिसमें शुरुवाती दौर में अधिकारी समेत 4 जवानों के मौत की खबर है। मामला जम्मू-कश्मीर के कठुआ से है जहां जिले के बसोहली इलाके के माश्का में स्थित सेवा हाइडल पावर प्रोजेक्ट के CISF कैंप में मंगलवार शाम जवानों के बीच फायरिंग की घटना हुई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, किसी बात को लेकर जवानों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद एक CISF हेड कांस्टेबल ने कथित तौर पर अपने साथियों पर गोली चला दी।
#WATCH | Kathua, Jammu and Kashmir: Four Central Industrial Security Force (CISF) personnel were shot dead by a 2009-batch Head Constable of the force following a verbal argument among them over an issue at the Sewa-II Hydroelectric Project unit in Kathua. The accused has been… pic.twitter.com/i7kIHbb7gp
ये खबर भी पढ़ें…— ANI (@ANI) September 29, 2026
फायरिंग में चार CISF कर्मियों की मौत हो गई। मृतकों में एक असिस्टेंट कमांडेंट, एक सब-इंस्पेक्टर और दो कांस्टेबल शामिल बताए जा रहे हैं। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी NHPC अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
रिपोर्टों के मुताबिक, घटना के बाद आरोपी हेड कांस्टेबल को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। CISF की ओर से भी मामले की आंतरिक जांच शुरू की जा रही है। फायरिंग के पीछे वास्तविक कारण क्या था, इसकी जांच जारी है।
घटना के बाद वरिष्ठ अधिकारी मौके के लिए रवाना हुए हैं। फिलहाल अधिकारियों की जांच के बाद ही विवाद और फायरिंग की पूरी परिस्थितियां स्पष्ट हो पाएंगी।











