close
LIVE UPDATE

DA Hike: कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा, दिपावली के पहले बढे़गी सैलरी, लेकिन ऐलान के साथ ही भड़क गये लाखों कर्मचारी, जानिये वजह

दिवाली के पहले कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता में बढोत्तरी की घोषणा की गयी है। हालांकि इस घोषणा से कर्मचारी बेहद नाराज है, कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी कर ली है, जानिये डीए में बढोत्तरी के बावजूद क्यों नाराज हैं छत्तीसगढ़

DA Hike। सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) को लेकर राहत भरी खबर है। राज्य सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। केंद्र सरकार की तरफ से 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने के बाद अब राज्यों से भी महंगाई भत्ता में बढोत्तरी का आदेश जारी होना शुरू हो गया है। छत्तीसगढ़ के चार लाख कर्मचारियोंके महंगाई भत्ता में बढोत्तरी की घोषणा की गयी है। इस बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो गया है, लेकिन अभी भी वो केंद्रीय कर्मचारियों की तुलना में तीन फीसदी कम ही रह जायेंगे, लिहाजा छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों का गुस्सा भड़क गया है।

कई जगहों पर संगठनों की तरफ से आंदोलन की भी चेतावनी की बात कही जाने लगी है। हालांकि, महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के बावजूद छत्तीसगढ़ के कर्मचारी केंद्रीय कर्मचारियों की तुलना में पीछे रहेंगे। हैरानी की बात ये है कि छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों के महंगाई भत्ता में ये बढोत्तरी जनवरी में हुई डीए बढोत्तरी को लेकर किया गया है। 10 महीने बाद डीए में बढोत्तरी के बावजूद कर्मचारियों को उसका एरियर्स नहीं दिया जा रहा है। केंद्रीय कर्मचारियों की तुलना में तीन फीसदी कम और इंक्रीमेंट भी नहीं दिये जाने की वजह से ही कर्मचारियों की नाराजगी बढ गयी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

58% से बढ़कर 60% हुआ महंगाई भत्ता

महंगाई भत्ता सरकारी कर्मचारियों को बढ़ती महंगाई के प्रभाव से राहत देने के लिए दिया जाता है। छत्तीसगढ़ में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों का डीए 60 प्रतिशत हो जाएगा। इससे कर्मचारियों की बेसिक सैलरी के आधार पर हर महीने मिलने वाली राशि में इजाफा होगा।डीए की गणना मूल वेतन यानी बेसिक सैलरी के आधार पर की जाती है। इसलिए जिन कर्मचारियों का मूल वेतन अधिक है, उनके वेतन में रुपये के हिसाब से बढ़ोतरी भी अधिक होगी।

केंद्र और राज्य कर्मचारियों के DA में कितना अंतर?

कर्मचारियों के बीच केंद्रीय और राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते की तुलना भी चर्चा में है। जानकारी के अनुसार, पिछले दिनों केंद्र सरकार की ओर से महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 63 प्रतिशत हो गया है, जबकि छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों का डीए 60 प्रतिशत ही रह जायेगा ।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस हिसाब से दोनों के बीच 3 प्रतिशत का अंतर रहेगा। इसी अंतर को देखते हुए राज्य के कर्मचारी 5 प्रतिशत डीए बढ़ोतरी की मांग कर रहे थे। लेकिन, राज्य सरकार ने जनवरी से बकाया चल रही 2 प्रतिशत की ही बढ़ोतरी को फिलहाल मंजूरी दी है। जिसकें बाद अभी भी राज्यकर्मी महंगाई भत्ता की तुलना में तीन प्रतिशत पीछे रह जायेंगे।

बेसिक सैलरी के हिसाब से हर महीने कितनी बढ़ेगी सैलरी?

2 प्रतिशत डीए बढ़ने पर कर्मचारियों को उनके मूल वेतन के आधार पर मिलने वाली अतिरिक्त राशि इस प्रकार होगी:

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बेसिक सैलरी2% डीए बढ़ने पर मासिक इजाफा
₹18,000₹360
₹25,500₹510
₹30,000₹600
₹35,400₹708
₹40,000₹800
₹50,000₹1,000

यह गणना केवल मूल वेतन पर 2 प्रतिशत की अतिरिक्त डीए राशि के आधार पर की गई है। वास्तविक वेतन में बदलाव लागू होने की तारीख, वेतन नियमों और अन्य लागू कटौतियों के अनुसार अलग हो सकता है।

चार लाख से अधिक कर्मचारियों को मिल सकता है लाभ

छत्तीसगढ़ में महंगाई भत्ते की बढ़ोतरी से चार लाख से अधिक कर्मचारियों को लाभ मिलने की बात कही जा रही है। डीए में 2 प्रतिशत की वृद्धि से कर्मचारियों की मासिक आय में कुछ अतिरिक्त राशि जुड़ेगी। हालांकि, एरियर और इंक्रीमेंट को लेकर स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही कर्मचारियों को मिलने वाले कुल आर्थिक लाभ का पूरा आकलन किया जा सकेगा।

 

 

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *