JTET 2026: परीक्षार्थी ध्यान दें! बदल गए जेटेट के परीक्षा केंद्र, जैक ने जारी किए नए पते; कंट्रोल रूम भी बनाया
JTET 2026 से पहले जैक ने परीक्षा केंद्रों के नाम-पते बदले हैं। कंट्रोल रूम के तीन नंबर भी जारी किए गए हैं।

रांची। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET)-2026 में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। परीक्षा से ठीक पहले झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) ने पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम जिले के तीन परीक्षा केंद्रों के नाम और पते में संशोधन किया है। ऐसे में इन केंद्रों पर परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को अपने प्रवेश पत्र में दर्ज पुराने विवरण के बजाय जैक की ओर से जारी संशोधित जानकारी के अनुसार ही परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा। लापरवाही की स्थिति में अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र खोजने में परेशानी हो सकती है।
इसके साथ ही जैक ने JTET-2026 को कदाचारमुक्त और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए परीक्षा नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया है। अभ्यर्थी और उनके अभिभावक परीक्षा से जुड़ी जानकारी या समस्या के समाधान के लिए निर्धारित मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर सकेंगे।
परीक्षा से ठीक पहले बदले तीन परीक्षा केंद्र
जैक की ओर से जारी संशोधन के अनुसार पूर्वी सिंहभूम जिले के एक और पश्चिमी सिंहभूम जिले के दो परीक्षा केंद्रों के विवरण में बदलाव किया गया है।
पूर्वी सिंहभूम का केंद्र कोड 51079: इस परीक्षा केंद्र के प्रवेश पत्र में पहले पटमदा इंटर कॉलेज, जाल्ला, पोटका का पता दर्ज था। अब संशोधित विवरण में केंद्र का नाम पटमदा इंटर कॉलेज, जाल्ला और पता पोस्ट पटमदा, जमशेदपुर, ईस्ट सिंहभूम किया गया है।
पश्चिमी सिंहभूम का केंद्र कोड 52021: इस केंद्र के लिए पहले मधुसूदन महतो हाई स्कूल, चाईबासा का नाम दर्ज था। संशोधन के बाद अब इसका नाम मधुसूदन महतो हाई स्कूल, चक्रधरपुर होगा।
पश्चिमी सिंहभूम का केंद्र कोड 52022: इस केंद्र का पुराना विवरण आदर्श मिडिल स्कूल, देवगांव, चाईबासा था। जैक ने इसे संशोधित करते हुए आदर्श मिडिल स्कूल, देवगांव, चक्रधरपुर कर दिया है।
अभ्यर्थी पुराने पते के भरोसे न रहें
परीक्षा केंद्रों के नाम और पते में अचानक किए गए बदलाव के बाद संबंधित अभ्यर्थियों के लिए जरूरी है कि वे परीक्षा केंद्र का कोड और संशोधित पता अच्छी तरह जांच लें। खासकर पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर और चाईबासा के नाम में हुए बदलाव को ध्यान में रखना होगा।
अभ्यर्थियों को सलाह है कि परीक्षा के दिन घर से निकलने से पहले संशोधित केंद्र की जानकारी की पुष्टि कर लें, ताकि गलत पते पर पहुंचने के कारण परीक्षा छूटने जैसी स्थिति न बने।
जैक ने जारी किए कंट्रोल रूम के तीन नंबर
JTET-2026 के सफल संचालन और अभ्यर्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए जैक ने परीक्षा नियंत्रण कक्ष बनाया है। यह कंट्रोल रूम 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक सक्रिय रहेगा।
अभ्यर्थी और उनके अभिभावक परीक्षा से संबंधित जानकारी के लिए इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
7485093436
7485093437
7485093440
जैक के इस कदम का उद्देश्य परीक्षा से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराना और अभ्यर्थियों की समस्याओं का समय पर समाधान करना है।
JTET परीक्षार्थियों के लिए जरूरी सूचना
जिन अभ्यर्थियों के परीक्षा केंद्र कोड 51079, 52021 और 52022 हैं, उन्हें विशेष रूप से संशोधित पते पर ध्यान देना चाहिए। परीक्षा केंद्र में बदलाव की जानकारी को नजरअंदाज करना परेशानी का कारण बन सकता है। इसलिए परीक्षा में शामिल होने से पहले केंद्र का सही नाम, पता और कोड जरूर जांच लें।












