December 2026 Vrat Tyohar List: दिसंबर में कौन-कौन से हैं व्रत-त्योहार, देखें साल के अखिरी महीने में व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
दिसंबर 2026 के व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट देखें। जानें विवाह पंचमी, मोक्षदा एकादशी, गीता जयंती, भौमवती अमावस्या और पूर्णिमा की तारीख व शुभ मुहूर्त।

धार्मिक डेस्क। नवंबर माह त्योहारों से भरा रहा, लेकिन दिसंबर महीने में भी त्योहारों व व्रतों की कोई कमी नहीं है। साल 2026 का आखिरी महीना दिसंबर धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है। इस महीने में कई महत्वपूर्ण व्रत, एकादशी, अमावस्या और पूर्णिमा के साथ अनेक प्रमुख पर्व मनाए जाएंगे। हिंदू पंचांग के अनुसार, दिसंबर में मार्गशीर्ष मास के कई महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन होंगे। यह महीना भगवान श्रीकृष्ण की आराधना के लिए विशेष माना जाता है।
दिसंबर में कालभैरव जयंती, उत्पन्ना एकादशी, विवाह पंचमी, मोक्षदा एकादशी, गीता जयंती और मार्गशीर्ष पूर्णिमा जैसे प्रमुख पर्व पड़ेंगे। इसके अलावा क्रिसमस का त्योहार भी मनाया जाएगा। ऐसे में आइए जानते हैं दिसंबर 2026 के प्रमुख व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट और उनके महत्व के बारे में।
दिसंबर 2026 व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट
तारीख व्रत और त्योहार
1 दिसंबर 2026 कालभैरव जयंती
4 दिसंबर 2026 उत्पन्ना एकादशी
6 दिसंबर 2026 शनि प्रदोष व्रत
7 दिसंबर 2026 मास शिवरात्रि
8 दिसंबर 2026 भौमवती अमावस्या, गौरी तपो व्रत
9 दिसंबर 2026 हेमंत ऋतु
10 दिसंबर 2026 चंद्र दर्शन
13 दिसंबर 2026 वरद चतुर्थी
14 दिसंबर 2026 विवाह पंचमी
15 दिसंबर 2026 षष्ठी
16 दिसंबर 2026 धनु संक्रांति
17 दिसंबर 2026 दुर्गाष्टमी व्रत
20 दिसंबर 2026 वैकुंठ एकादशी, मोक्षदा एकादशी, गीता जयंती
21 दिसंबर 2026 अनंग त्रयोदशी व्रत, सोम प्रदोष व्रत
23 दिसंबर 2026 अन्नपूर्णा जयंती, सत्य व्रत, मार्गशीर्ष पूर्णिमा
25 दिसंबर 2026 क्रिसमस
26 दिसंबर 2026 संकष्टी गणेश चतुर्थी
30 दिसंबर 2026 कालाष्टमी, बुधाष्टमी व्रत
दिसंबर 2026 के प्रमुख व्रत-त्योहार और उनका महत्व
1. भौमवती अमावस्या कब है?
दिसंबर महीने में भौमवती अमावस्या 8 दिसंबर 2026, मंगलवार को मनाई जाएगी। मंगलवार के दिन अमावस्या पड़ने के कारण इसे भौमवती अमावस्या कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन पितरों की शांति के लिए तर्पण, दान और पूजा-पाठ करना विशेष फलदायी माना जाता है। हनुमान जी और मंगल देव की पूजा का भी विशेष महत्व है।
भौमवती अमावस्या का शुभ मुहूर्त
• अमावस्या तिथि प्रारंभ: 8 दिसंबर सुबह 4:13 बजे
• अमावस्या तिथि समाप्त: 9 दिसंबर सुबह 6:21 बजे
• ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:56 से 5:44 बजे तक
• अभिजित मुहूर्त: सुबह 11:45 से दोपहर 12:30 बजे तक
• विजय मुहूर्त: दोपहर 1:59 से 2:44 बजे तक
• गोधूलि मुहूर्त: शाम 5:42 से 6:06 बजे तक
2. विवाह पंचमी कब है?
विवाह पंचमी का पर्व 14 दिसंबर 2026, सोमवार को मनाया जाएगा। यह दिन भगवान श्रीराम और माता सीता के विवाह उत्सव की याद में मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन राम-सीता की पूजा करने से वैवाहिक जीवन में सुख, शांति और प्रेम बना रहता है। वहीं अविवाहित युवक-युवतियां भी मनचाहा जीवनसाथी पाने की कामना से पूजा करते हैं।
विवाह पंचमी का शुभ मुहूर्त
• पंचमी तिथि प्रारंभ: 13 दिसंबर शाम 4:48 बजे
• पंचमी तिथि समाप्त: 14 दिसंबर शाम 7:16 बजे
• अमृत चौघड़िया: सुबह 7:05 से 8:22 बजे तक
• शुभ चौघड़िया: सुबह 9:40 से 10:58 बजे तक
• अभिजित मुहूर्त: सुबह 11:54 से दोपहर 12:36 बजे तक
• लाभ चौघड़िया: दोपहर 2:50 से शाम 4:08 बजे तक
• अमृत चौघड़िया: शाम 4:08 से 5:26 बजे तक
राहुकाल: सुबह 8:22 से 9:40 बजे तक। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दौरान शुभ कार्यों की शुरुआत करने से बचना चाहिए।
3. मोक्षदा एकादशी और गीता जयंती कब है?
मोक्षदा एकादशी 20 दिसंबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी। यह एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन व्रत और भगवान विष्णु की पूजा करने से पापों से मुक्ति तथा मोक्ष की प्राप्ति होती है।
इसी दिन गीता जयंती भी मनाई जाएगी। मान्यता है कि इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने महाभारत युद्ध के दौरान कुरुक्षेत्र में अर्जुन को श्रीमद्भगवद्गीता का उपदेश दिया था।
मोक्षदा एकादशी का शुभ मुहूर्त
• एकादशी तिथि प्रारंभ: 19 दिसंबर रात 10:09 बजे
• एकादशी तिथि समाप्त: 20 दिसंबर रात 8:14 बजे
• ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 5:19 से 6:14 बजे तक
दिन के शुभ चौघड़िया मुहूर्त
• चर: सुबह 8:26 से 9:43 बजे तक
• लाभ: सुबह 9:43 से 11:01 बजे तक
• अमृत: सुबह 11:01 से दोपहर 12:18 बजे तक
• शुभ: दोपहर 1:36 से 2:53 बजे तक
मोक्षदा एकादशी व्रत पारण का समय
व्रत का पारण 21 दिसंबर 2026 को सुबह 7:10 से 9:13 बजे तक किया जा सकता है।
4. मार्गशीर्ष पूर्णिमा कब है?
मार्गशीर्ष पूर्णिमा 23 दिसंबर 2026, बुधवार को मनाई जाएगी। हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान, दान-पुण्य और भगवान विष्णु की पूजा करने की परंपरा है। इस दिन अन्नपूर्णा जयंती भी मनाई जाएगी।
मार्गशीर्ष पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त
• पूर्णिमा तिथि प्रारंभ: 23 दिसंबर सुबह 10:47 बजे
• पूर्णिमा तिथि समाप्त: 24 दिसंबर सुबह 6:57 बजे
स्नान और दान का शुभ मुहूर्त
• ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 5:21 से 6:16 बजे तक
• प्रातः संध्या: सुबह 5:48 से 7:11 बजे तक
दिसंबर में क्रिसमस भी मनाया जाएगा
दिसंबर महीने का एक प्रमुख त्योहार क्रिसमस भी है। हर साल 25 दिसंबर को प्रभु यीशु मसीह के जन्मोत्सव के रूप में क्रिसमस मनाया जाता है। इस दिन चर्चों में विशेष प्रार्थना सभाएं आयोजित होती हैं। लोग क्रिसमस ट्री सजाते हैं और एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं।
इस तरह दिसंबर 2026 धार्मिक आयोजनों और प्रमुख त्योहारों के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। व्रत और त्योहारों की तैयारियों के लिए श्रद्धालु पहले से ही तिथियों और पूजा के शुभ मुहूर्त की जानकारी रख सकते हैं।












