close
LIVE UPDATE

धनबाद: पुरानी रंजिश बनी खूनी संघर्ष, युवक का सिर कुल्हाड़ी से फाड़ा; इलाके में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात

Dhanbad: Old rivalry escalates into bloody clash, youth's head chopped off with an axe; tension in the area, heavy police force deployed.

धनबाद : नए वर्ष का स्वागत अच्छे खान पान और पूजा पाठ से करते है वही जिले में नए साल का स्वागत खूनी रंजिश से किया गया।मामूली बात पर उठे विवाद ने खूनी रंजिश का रूप ले लिया जिसके बाद पुलिस को स्थिति संभाली पड़ी। मामला पुटकी थाना क्षेत्र का पासी धौड़ा इलाका पुरानी रंजिश की आग में सुलग उठा है। यहां दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प ने खूनी रूप ले लिया। लाठी-डंडे और पत्थरों से शुरू हुई यह लड़ाई जानलेवा हमले तक पहुंच गई, जिसमें एक युवक रवि कुमार पासी पर कुल्हाड़ी से वार किया गया। हमले में रवि का सिर फट गया है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव व्याप्त है और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

चाय पी रहे युवक पर कुल्हाड़ी से वार

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह विवाद पुरानी दुश्मनी और हाल ही में खाने-पीने को लेकर हुए एक झगड़े से शुरू हुआ था। पीड़ित रवि पासी के पिता बद्री पासी ने बताया कि उनका बेटा घर के बाहर शांति से चाय पी रहा था। तभी दूसरे गुट के कुछ लोगों ने उस पर अचानक कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस बर्बर हमले में रवि गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़ा। उसे तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

रणक्षेत्र बना पासी धौड़ा, पुलिसकर्मी भी घायल

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रवि पर हमले के बाद मामला और भड़क गया। दोनों गुटों के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर ईंट-पत्थर चलने लगे। उपद्रवियों ने इलाके में तोड़फोड़ भी की, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

​सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थिति इतनी तनावपूर्ण थी कि पुलिस को भीड़ को काबू करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान हुई पत्थरबाजी में एक पुलिसकर्मी के भी घायल होने की सूचना है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इलाका पुलिस छावनी में तब्दील

पुटकी थाना प्रभारी वकार हुसैन ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पानी टंकी के पास एक गुट ने रवि पासी के साथ मारपीट की, जिसके बाद दोनों पक्षों में पत्थरबाजी हुई। उन्होंने बताया कि यह घटना पुरानी रंजिश का परिणाम है।

​फिलहाल, इलाके में तनाव को देखते हुए पासी धौड़ा को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है ताकि दोबारा हिंसा न भड़के। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *