close
LIVE UPDATE

कुख्यात बदमाश के साथ मुठभेड़ : DGP के दामाद से रंगदारी मांगने वाले के साथ STF की मुठभेड़, पुलिस ने दौड़ाकर मारी गोली, सरेंडर के बाद चलायी गोली…

Encounter with notorious criminal: STF encounter with extortionist from DGP's son-in-law, police chased and shot him, fired after surrender...

Encounter News: एक इनकाउंटर की खबर है। कुख्यात बदमाश के साथ एसटीएफ की मुठभेड़ हो गयी। दोनों तरफ से छह राउंड गोली चली है। जानकारी के मुताबिक पटना के खगौल थाना क्षेत्र में पटना एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की कुख्यात अपराधी मैनेजर राय से मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से करीब छह राउंड गोलियां चलीं, जिसमें बदमाश मैनेजर राय के पैर में गोली लगी। घायल अवस्था में उसे एम्स पटना में भर्ती कराया गया है।

एसटीएफ और खगौल पुलिस की संयुक्त टीम इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही थी। पुलिस को पहले से इनपुट मिला था कि दीदारगंज निवासी कुख्यात अपराधी मैनेजर राय इलाके में सक्रिय है और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने या ठिकाना बदलने की फिराक में है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सादी वर्दी और यूनिफॉर्म में इलाके की घेराबंदी शुरू की।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस दौरान एक स्कूटी सवार की गतिविधियां संदिग्ध नजर आईं। स्कूटी की रफ्तार कभी धीमी तो कभी तेज होती दिखी, जिससे पुलिस को शक हुआ कि वह चेकिंग से बचने की कोशिश कर रहा है। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन स्कूटी सवार ने पीछे मुड़कर देखा और भागने की कोशिश की। इसी दौरान पुलिस को यकीन हो गया कि सामने वही कुख्यात अपराधी है जिसकी तलाश लंबे समय से की जा रही थी।

सरेंडर के बजाय की फायरिंग

पुलिस के अनुसार, जब टीम ने ललकार कर उसे सरेंडर करने को कहा, तो आरोपी ने स्कूटी सड़क किनारे फेंकी और पैदल भागने लगा। कुछ ही कदम आगे बढ़ने के बाद उसने अचानक पीछे मुड़कर पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पहली गोली की आवाज से सुबह की शांति टूट गई और पूरा इलाका सन्न रह गया। पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

करीब दो से तीन मिनट तक चली मुठभेड़ में दोनों ओर से कुल छह राउंड गोलियां चलीं। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गोली मैनेजर राय के पैर में लगी, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा। घायल हालत में भी उसके हाथ में कट्टा था, जिसे पुलिस ने तुरंत कब्जे में ले लिया।

हथियार और कारतूस बरामद

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने इलाके को पूरी तरह सील कर दिया। मौके से एक कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। इसके अलावा घटनास्थल से मैनेजर राय की स्कूटी भी मिली है। एनकाउंटर की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, जिसे पुलिस ने नियंत्रित किया।घायल अपराधी की पहचान दीदारगंज निवासी मैनेजर राय के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, मैनेजर राय बेहद कुख्यात अपराधी है और उसके खिलाफ हत्या, रंगदारी, लूट समेत 20 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *