close
LIVE UPDATE

झारखंड: जिस प्रेमिका के चक्कर में बीबी की हत्या की, उस माशूका का कहीं और भी चल रहा था चक्कर, दो-दो शूटर को दी गयी थी सुपारी, प्रियंका मर्डर केस में बड़ा खुलासा

Jharkhand: The girlfriend for whom the wife was murdered was also having an affair with someone else; two shooters were given contract killing, major revelation in Priyanka murder case.

Palamu News: पलामू की प्रियंका देवी हत्याकांड ने बड़े ही चौकाने वाले खुलासे हुए हैं। खबर ये है कि जिस प्रेमिका के साथ मिलकर पति ने अपनी पत्नी को कत्ल लिया, उस प्रेमिका का किसी और से भी चक्कर था। पुलिस जांच में पति, उसकी प्रेमिका, रिश्तेदार और सुपारी किलरों की भूमिका सामने आया है। यह मामला आपसी रिश्तों में विश्वासघात, अवैध संबंधों और सुनियोजित हत्या की कहानी बनकर सामने आया है।

आपको बता दें कि इसी साल 2 जनवरी को पलामू के नावाबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत तुकबेरा के डरौना गांव से प्रियंका देवी का दफनाया हुआ शव बरामद किया गया था। प्रियंका देवी की हत्या के आरोप उसके पति रंजीत मेहता और उसकी प्रेमिका पर लगे थे। घटना के बाद दोनों फरार हो गये और फिर बाद में रंजीत मेहता और उसकी प्रेमिका ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पलामू पुलिस ने रंजीत मेहता को रिमांड पर लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान कई अहम सुराग हाथ लगे। पुलिस ने बाद में प्रेमिका को भी रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट से अनुमति मांगी, जिसे स्वीकृति मिल गई। शुक्रवार को पुलिस को रंजीत मेहता के दो दिनों का अतिरिक्त रिमांड भी मिला है, जिससे जांच और आगे बढ़ सके।

768 512 2623629 thumbnail 3x2 priyanka - Image generated by AI for representational purposes.
768 512 2623629 thumbnail 3×2 priyanka – Image generated by AI for representational purposes.

पुलिस जांच में यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है कि प्रियंका देवी की हत्या के लिए दो अपराधियों को सुपारी दी गई थी। पति, उसकी प्रेमिका, एक करीबी रिश्तेदार और सुपारी किलरों ने मिलकर इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया। हत्या के बाद शव को जमीन में दफनाया गया और जेसीबी मशीन से मिट्टी भरवाकर सबूत मिटाने की कोशिश की गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस के मुताबिक इस हत्याकांड के पीछे एक साथ कई प्रेम संबंध सक्रिय थे, जिनकी कड़ियां आपस में जुड़ी हुई थीं। उन्होंने कहा कि रंजीत मेहता का एक करीबी रिश्तेदार भी इस साजिश में शामिल है, जिसका संबंध रंजीत की प्रेमिका से भी था। इसी जटिल रिश्तों के जाल ने इस अपराध को और भी भयावह बना दिया।

पुलिस के अनुसार, प्रियंका देवी की शादी वर्ष 2019 में बिश्रामपुर थाना क्षेत्र के भूखला गांव निवासी रंजीत मेहता से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। इसी बीच रंजीत मेहता के प्रेम संबंध विकसित हो गए, जो अंततः हत्या की वजह बने। 26 दिसंबर 2025 को प्रियंका देवी अचानक लापता हो गई, जिसके बाद उसके मायके पक्ष ने बिश्रामपुर थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने 2 जनवरी को शव को बरामद किया। जांच में यह भी सामने आया कि जिस गड्ढे से प्रियंका देवी का शव निकाला गया, उसे 22 दिसंबर को रंजीत मेहता की प्रेमिका ने खुदवाया था। बाद में 28 दिसंबर को उसी गड्ढे को भरवा दिया गया। इतना ही नहीं, साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से एक कुत्ते की हत्या कर उसे शव की जगह दफनाया गया, ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *