close
LIVE UPDATE

झारखंड छुट्टी ब्रेकिंग: School में छुट्टियां बढ़ायी गयी, अब 14 जनवरी तक बंद रहेगी कक्षाएं, 7वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए ये हैं निर्देश

Jharkhand holiday break: School holidays extended, classes will remain closed until January 14. Here are the instructions for students from grades 7 to 12.

Jharkhand School Holiday News 11 जनवरी 25: झारखंड में बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गयी है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। अब 14 जनवरी तक School को बंद कर दिया गया है। कक्षा KG से 6 तक की पढ़ाई 12 से 14 जनवरी 2026 तक पूरी तरह बंद रहेगी, जबकि कक्षा 7 से 12 तक की कक्षाएं सुबह 10 बजे से संचालित होंगी।

रांची जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए बड़ा फैसला लिया है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर जिले के सभी School  में कक्षा संचालन को लेकर आदेश जारी किया गया है। यह आदेश रांची जिला अंतर्गत संचालित सभी सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त, गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं सभी निजी विद्यालयों पर समान रूप से लागू होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जारी आदेश के अनुसार, रांची जिले में कक्षा KG से लेकर कक्षा 6 तक की सभी कक्षाएं 12 जनवरी 2026 से 14 जनवरी 2026 तक पूर्णतः बंद रहेंगी। जिला प्रशासन ने यह निर्णय विशेष रूप से छोटे बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया है, क्योंकि इस आयु वर्ग के बच्चों पर ठंड और शीतलहर का असर अधिक पड़ता है। लगातार गिरते तापमान और सुबह के समय तेज ठंड के कारण बच्चों के बीमार पड़ने की आशंका को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।

वहीं, कक्षा 7 से कक्षा 12 तक के छात्र-छात्राओं के लिए विद्यालय पूरी तरह बंद नहीं किए गए हैं, लेकिन उनके पठन-पाठन समय में बदलाव किया गया है। आदेश के अनुसार इन कक्षाओं का संचालन पूर्वाह्न 10:00 बजे से किया जाएगा। इसका उद्देश्य यह है कि सुबह की अत्यधिक ठंड के समय विद्यार्थियों को School आने से राहत मिल सके और वे अपेक्षाकृत सुरक्षित तापमान में अपनी पढ़ाई जारी रख सकें।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिला प्रशासन ने सभी विद्यालय प्रबंधन को निर्देशित किया है कि इस आदेश का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। किसी भी विद्यालय द्वारा आदेश की अनदेखी किए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। प्रशासन का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों में रांची और आसपास के इलाकों में ठंड और शीतलहर का प्रभाव और बढ़ सकता है। न्यूनतम तापमान में गिरावट और सुबह-शाम तेज ठंडी हवाओं के चलते सामान्य जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि यह निर्णय पूरी तरह से एहतियातन लिया गया है, ताकि बच्चों को ठंड से होने वाली संभावित बीमारियों से बचाया जा सके। खासकर छोटे बच्चों में सर्दी, खांसी, बुखार और सांस संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है, जिसे ध्यान में रखते हुए कक्षा KG से 6 तक के विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लिंक को क्लिक कर देखें आदेश…

https://x.com/i/status/2010337648603500566

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *