close
LIVE UPDATE

चिकन 840 रुपये किलो, दूध 219 रुपये लीटर, चावल 320 रुपये किलो, पाकिस्तान में महंगाई ने बजा दी है बैंड, बाजार में कीमतें छू रही आसमान

Chicken is priced at ₹840 per kg, milk at ₹219 per litre, and rice at ₹320 per kg. Inflation has hit Pakistan, with market prices skyrocketing.

Pakistan Weekly Inflation Rate : पाकिस्तान में महंगाई ने कबाडा कर रखा है। साप्ताहिक महंगाई दर में लगातार 23वें हफ्ते बढ़ोतरी दर्ज की गई है। गेहूं का आटा, चावल, चिकन, चीनी और खाद्य तेल जैसी जरूरी चीजों के दाम बढ़ने से आम लोगों का जीना मुहाल हो गया है। देश में साप्ताहिक महंगाई दर (Pakistan Weekly Inflation Rate) में लगातार इजाफा दर्ज किया जा रहा है और यह सिलसिला अब 23वें सप्ताह में प्रवेश कर चुका है।

खाने-पीने की जरूरी वस्तुओं से लेकर ईंधन और गैस तक की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी ने आम लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। पाकिस्तानी मीडिया डॉन (Dawn) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, 8 जनवरी को समाप्त सप्ताह में पाकिस्तान की संवेदनशील मूल्य सूचकांक (SPI) आधारित अल्पकालिक महंगाई दर सालाना आधार पर 3.20 प्रतिशत बढ़ गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि गेहूं के आटे, चीनी, चावल, चिकन और अन्य रोजमर्रा की वस्तुओं की खुदरा कीमतों में बढ़ोतरी इस महंगाई की मुख्य वजह है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, यह लगातार 23वां सप्ताह है जब SPI आधारित महंगाई में वृद्धि दर्ज की गई है।डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, बीते सप्ताह जारी आधिकारिक आंकड़ों में साफ तौर पर देखा गया है कि महंगाई दर में सप्ताह-दर-सप्ताह लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सालाना आधार पर जिन वस्तुओं की कीमतों में सबसे ज्यादा उछाल आया है, उनमें गेहूं का आटा (31.12 प्रतिशत) सबसे ऊपर है। इसके अलावा पहली तिमाही के लिए गैस की कीमतों में 29.85 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

अन्य महंगी होने वाली वस्तुओं में मिर्च पाउडर (11.43 प्रतिशत), चीनी (11.18 प्रतिशत), केले और जलाऊ लकड़ी (10.57 प्रतिशत), गुड़ (10.50 प्रतिशत), पाउडर दूध (9.51 प्रतिशत) और अंडे (8.03 प्रतिशत) शामिल हैं।रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि 8 जनवरी को समाप्त सप्ताह में, पिछले सप्ताह की तुलना में करीब 21 जरूरी वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि 22 वस्तुओं की कीमतें स्थिर बनी रहीं। यह आंकड़े साफ संकेत देते हैं कि महंगाई का दबाव लगातार बना हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

थाली से बाहर होता चिकन-चावल

महंगाई का सबसे बड़ा असर आम लोगों की थाली पर देखने को मिल रहा है। पाकिस्तान में चिकन और चावल जैसे रोजमर्रा के खाद्य पदार्थ आम आदमी की पहुंच से बाहर होते जा रहे हैं। Livingcost.Org वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, पाकिस्तान में 1 किलो चिकन ब्रेस्ट की कीमत करीब 2.99 डॉलर (लगभग 840 पाकिस्तानी रुपये) पहुंच गई है, जबकि 1 किलो चावल की कीमत 1.12 डॉलर (करीब 320 पाकिस्तानी रुपये) है।

इसके अलावा 1 लीटर दूध 219 रुपये, 500 ग्राम ब्रेड 163 रुपये, 12 अंडे 317 रुपये, टमाटर 140 रुपये प्रति किलो, आलू 95 रुपये प्रति किलो और प्याज 121 रुपये प्रति किलो तक बिक रहे हैं।
फलों की कीमतों पर नजर डालें तो सेब करीब 300 रुपये प्रति किलो, केले 174 रुपये प्रति किलो और संतरा 222 रुपये प्रति किलो तक पहुंच चुका है। ये दरें वेबसाइट पर उपलब्ध ताजा आंकड़ों के आधार पर हैं, जिनमें स्थानीय स्तर पर बदलाव संभव है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इन चीजों के दाम सबसे ज्यादा बढ़े

रिपोर्ट में कहा गया है कि बीते सप्ताह की तुलना में जिन वस्तुओं की कीमतों में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी दर्ज की गई, उनमें गेहूं का आटा (5.07 प्रतिशत), चिकन (2.86 प्रतिशत), लहसुन (2.44 प्रतिशत), मिर्च पाउडर (1.01 प्रतिशत), एलपीजी (0.88 प्रतिशत), चाय (0.73 प्रतिशत), चीनी (0.58 प्रतिशत), ब्रेड (0.51 प्रतिशत), बासमती चावल (0.41 प्रतिशत) और जलाऊ लकड़ी (0.25 प्रतिशत) शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *