close
LIVE UPDATE

मुख्यमंत्री की सुरक्षा में गंभीर चूक, हेलीकाप्टर उतरने से पहले घुस गया सांड, खूब मचायी तबाही, पुलिसवाले दौड़ते-भागते….देखें VIDEO

A serious lapse in the Chief Minister's security, a bull entered the helicopter before it landed, causing havoc, leaving policemen running...watch the video.

मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक सामने आई। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पहले एक सांड हेलीपैड परिसर में घुस गया और सुरक्षाकर्मियों को दौड़ा लिया। करीब एक घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा, जिसके बाद सांड को परिसर से बाहर किया जा सका।
________________________________________
Regional News/14.3.26 : मुख्यमंत्री के हेलीकाप्टर उतरने से ठीक पहले हैलीपेड में अफरा तफरी मच गयी। हेलीपेड के अंदर एक सांड घुस आया, जिसके बाद पुलिसकर्मी उसे बाहर निकालने में जुट गये, करीब एक घंटे तक सांड ने हेलीपेड के अंदर पुलिस को दौड़ाया। पूरा मामला बिहार के बेगुसराय का है। जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के तहत दौरे पर पहुंचे थे।

शनिवार को उनका कार्यक्रम बेगूसराय जिले में निर्धारित था। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, लेकिन कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक सामने आ गई।जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर के उतरने से पहले तैयार किए गए हेलीपैड परिसर में अचानक एक सांड घुस आया।

सांड को हेलीपैड परिसर में घूमते देख वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों और अधिकारियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षाकर्मी तुरंत सांड को काबू में करने और परिसर से बाहर निकालने की कोशिश में जुट गए।हालांकि सांड काफी आक्रामक था और उसे नियंत्रित करना आसान नहीं था। जब एक सुरक्षाकर्मी ने उसे पकड़ने या भगाने की कोशिश की तो सांड ने उल्टा उसी पर हमला करने की कोशिश कर दी।

स्थिति ऐसी हो गई कि सुरक्षाकर्मी खुद जान बचाकर इधर-उधर भागते नजर आए। इस दौरान मैदान में कुछ देर के लिए ऐसा माहौल बन गया मानो कोई बुल फाइट चल रही हो।यह घटना बेगूसराय जिले के बरौनी प्रखंड स्थित उस कार्यक्रम स्थल की है, जहां मुख्यमंत्री का कार्यक्रम प्रस्तावित था। प्रशासन ने पहले से ही पूरे इलाके को सुरक्षा घेरा बनाकर तैयार किया था, लेकिन इसके बावजूद सांड का हेलीपैड परिसर तक पहुंच जाना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सांड को भगाने के दौरान पुलिसकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। कई बार सांड ने पुलिसकर्मियों को दौड़ा लिया, जिससे वहां मौजूद लोगों के बीच कुछ समय के लिए भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मिलकर लगभग एक घंटे की कोशिश के बाद सांड को हेलीपैड परिसर से बाहर खदेड़ने में सफलता हासिल की।

यहां देखें VIDEO…

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं।
  • ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *