close
LIVE UPDATE

झारखंड में 1018 शिक्षकों को मिलेगा नियुक्ति पत्र, JSSC के अनुशंसित अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री देंगे ज्वाइनिंग लेटर

हेमंत सोरेन, सहायक आचार्य नियुक्ति, JSSC Teacher Recruitment, Jharkhand Teacher Appointment, Assistant Teacher Appointment Letter

रांची। झारखंड में शिक्षकों की नौकरी का पिटारा खुल गया है। राज्य में नियुक्ति प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 29 जून को झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा अनुशंसित 1,018 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कक्षा 1 से 5 और कक्षा 6 से 8 तक के सहायक आचार्य पद के लिए चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।

जिला स्तर पर पूरी हो चुकी है काउंसिलिंग

शिक्षा विभाग की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार, आयोग से अनुशंसा प्राप्त करने के बाद सभी चयनित अभ्यर्थियों की जिला स्तर पर काउंसिलिंग प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अब विभाग द्वारा औपचारिक रूप से नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे।इससे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पिछले माह 319 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे थे। इनमें कक्षा 1 से 5 तक के 198 तथा कक्षा 6 से 8 तक के 161 सहायक आचार्य शामिल थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अब तक 10 हजार से अधिक शिक्षकों को मिल चुका है नियुक्ति पत्र

राज्य में अब तक लगभग 10 हजार सहायक आचार्यों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया जा चुका है। हालांकि कुल 26,001 स्वीकृत पदों की तुलना में अभी भी बड़ी संख्या में पद रिक्त हैं। विभाग द्वारा चरणबद्ध तरीके से नियुक्ति प्रक्रिया जारी रखी जा रही है।

466 माध्यमिक आचार्य अभ्यर्थियों की होगी प्रमाणपत्र जांच

इधर, झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के तहत छह विषयों में माध्यमिक आचार्य एवं विशेष शिक्षा आचार्य पदों पर नियुक्ति के लिए 466 अभ्यर्थियों को अल्पसूचीबद्ध किया है।इन अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों की जांच 18 और 19 जून को नामकोम स्थित आयोग कार्यालय में दो पालियों में की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इन विषयों के अभ्यर्थियों को बुलाया गया

आयोग द्वारा प्रमाणपत्र सत्यापन के लिए निम्नलिखित विषयों के अभ्यर्थियों को बुलाया गया है—

  • मानवशास्त्र – 28 अभ्यर्थी
  • दर्शनशास्त्र – 25 अभ्यर्थी
  • गृह विज्ञान – 90 अभ्यर्थी
  • भूगर्भशास्त्र – 40 अभ्यर्थी
  • एआई, साइबर सिक्योरिटी एवं डेटा साइंस – 163 अभ्यर्थी
  • विशेष शिक्षा आचार्य पद के अभ्यर्थी

आयोग ने सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि और समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *