close
LIVE UPDATE

झारखंड में मूसलाधार बारिश कब होगी? मौसम विभाग ने कहा, अभी इंतजार करना होगा, जानिये किस जिले में सबसे ज्यादा और सबसे कम बारिश

झारखंड में मानसून कमजोर, 17 जिलों में हल्की बारिश का अनुमान। 60% कम बारिश से बढ़ी चिंता, जानिए आज का मौसम अपडेट।

Jharkhand Weather Update :  झारखंड में मानसून की इंट्री हुए 10 दिन से ज्यादा वक्त हो गया है, लेकिन अभी तक मानसून खुलकर नहीं बरसा है। अधिकांश जिलों में छिटपुट ही बारिश हो रही है। ना तो तापमान घट रहा और ना ही किसान खेती बारी शुरू कर पा रहे। झारखंड में कुछ जगहों पर बादल तो दिखते हैं, लेकिन निराश कर लौट जाते हैं।

इन जिलों में होगी बारिश

मौसम विभाग ने आज रांची, खूंटी, सिमडेगा समेत 17 जिलों में बारिश होगी, वहीं पलामू जिले को गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग ने रांची, खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, दुमका, जामताड़ा, पाकुड़ और गोड्डा में बारिश की सम्भावना जताई हैय़

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस बीच मौसम विभाग के अनुमान ने चिंता बढ़ा दी है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल अभी कुछ दिन ऐसी ही रगत मौसम विभाग का दिखेगा। वहीं आज के मौसम के बारे में मौसम विभाग ने कहा है कि आज भी मौसम का ऐसा ही मिजाज देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक चूंकि दक्षिण-पश्चिम मानसून प्रभावी है इसलिए वातावरण में नमी के कारण कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

17 जिलों में हल्की बारिश

मौसम विभाग ने आम दिनों की तरह  मेघगर्जन और तेज हवाएं की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग ने कुछ जिलों के लिए आंधी, वज्रपात और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि तापमान में ज्यादा उतार चढ़ाव नहीं दिखेगा। मौसम विभाग के मुताबिक कुछ जगहों पर दिन में तापमान 33-39°C के बीच रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 24-28°C के बीच रह सकतीा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

झारखंड के इन जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट

आज रांची, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, दुमका, जामताड़ा, पाकुड़, गोड्डा, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम सहित कई जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. वहीं, मेघगर्जन के साथ आंधी आने की भी संभावना जताई गई है. रांची मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों में जाने से बचने की सलाह दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रांची में सबसे ज्यादा बारिश, गढ़वा सबसे सूखा

मौतम विभाग ने अगले 24 घंटे में राज्य के कई इलाकों में मानसून के सक्रिय होने से अच्छी बारिश हो सकती है। हालांकि मानसून के आने के बाद भी झारखंड में 22 दिनों में 60 प्रतिशत कम बारिश हुई है। एक जून 2026 से 22 जून तक सामान्य बारिश 112.1 मिमी होती है, लेकिन इस बार अब तक सिर्फ 44.7 मिमी बारिश हुई। रांची में अब तक सामान्य से दो प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। लेकिन रांची को छोड़कर राज्य का कोई भी जिला अब तक अच्छी बारिश के लिए तरस रहा है। वर्तमान में गढ़वा राज्य का सबसे सूखा जिला बना हुआ है।

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *