close
LIVE UPDATE

झारखंड: “आपको वेतन जनता के टैक्स से मिलता है, जिम्मेदार बनिये” मुख्यमंत्री की नवनियुक्त अफसरों को दो टूक, 262 अभ्यर्थियों को बांटे ज्वाइनिंग लेटर

Jharkhand: "You receive your salary from the public's taxes; be responsible"—Chief Minister's blunt message to newly appointed officers; joining letters distributed to 262 candidates.

रांची/24.6.26। झारखंड सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए बुधवार को 262 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन में आयोजित समारोह में नवनियुक्त अधिकारियों, चिकित्सकों और प्रबंधकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को जनता के प्रति जवाबदेही का संदेश देते हुए कहा कि उन्हें मिलने वाली सैलरी आम लोगों के टैक्स के पैसे से आती है, इसलिए अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ करना चाहिए।

262 अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न पदों के लिए चयनित अभ्यर्थियों में शामिल हैं—
• 56 खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी (Food Safety Officer)
• 151 विशेषज्ञ चिकित्सक (Specialist Doctors)
• 29 सीनियर हॉस्पिटल मैनेजर
• 26 फाइनेंस मैनेजर
इनमें खाद्य सुरक्षा पदाधिकारियों की नियुक्ति JPSC के माध्यम से स्थायी आधार पर हुई है, जबकि विशेषज्ञ चिकित्सकों और अन्य पदों पर अनुबंध आधारित नियुक्तियां की गई हैं।

“हम सभी जनता के कर्जदार हैं” : हेमंत सोरेन

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार अपने बजट का बड़ा हिस्सा कर्मचारियों के वेतन और भत्तों पर खर्च करती है, जबकि विकास कार्यों के लिए अपेक्षाकृत कम संसाधन उपलब्ध हो पाते हैं। उन्होंने कहा,

“यह हमेशा याद रखें कि आपको मिलने वाली तनख्वाह आम जनता के पैसे से आती है। हम सभी जनता के कर्जदार हैं। इसलिए जिस काम के लिए नियुक्त हुए हैं, उसे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करें।”

 

डॉक्टरों के साथ मैनेजरों की भी अहम भूमिका

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने में केवल डॉक्टर ही नहीं, बल्कि हॉस्पिटल मैनेजर और फाइनेंस मैनेजर की भूमिका भी बेहद महत्वपूर्ण होती है।उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों को लेकर अक्सर सवाल उठते हैं। ऐसे में नई नियुक्तियां स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने में अहम योगदान देंगी। अब इन अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारी है कि वे जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरें।

सीमित संसाधनों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं पर जोर

हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है। हालांकि महानगरों जैसी अत्याधुनिक स्वास्थ्य व्यवस्था तैयार करने में समय लगेगा, लेकिन उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग कर जनता को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रशिक्षण दिलाने की भी बात कही, ताकि वे आधुनिक स्वास्थ्य प्रबंधन और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को समझ सकें।

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं।
  • ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *