close
LIVE UPDATE

खान सर के कोचिंग में लग गई आग… हो गया धुंआ धुंआ

Fire breaks out at Khan Sir's coaching centre... filled with smoke.

Fire in khan sir coaching: खान सर उर्फ फैजल खान की मुश्किले कम होती दिखाई नहीं दे रही। रोशन सर के साथ हुए विवाद अभी ठंडी भी नहीं हुई कि उनके कोचिंग में आग लग गई। मालूम हो कि यूपी में एक कोचिंग में लगी आग के बाद देश भर में जांच चल रही है। तभी पटना में कोचिंग में लगी आग में अभिवावक और स्टूडेंट की सुरक्षा पर चिंता बढ़ा दी है।

बिहार की राजधानी पटना स्थित खान सर उर्फ फैजल खान के खान ग्लोबल स्टडी सेंटर परिसर में अचानक आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी जानकारी दमकल विभाग को दी. जानकारी के अनुसार, आग लगने के बाद संस्थान में मौजूद छात्रों और कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कैसे लगी आग

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगते ही परिसर में धुआं फैलने लगा, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, कोचिंग प्रबंधन और छात्रों की तत्परता से आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया।

बता दें कि 7 जून और 23 जून को फायर सेफ्टी विभाग की ऑडिट टीम ने खान ग्लोबल स्टडीज और संबंधित अस्पताल में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की जांच के लिए निरीक्षण किया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जांच के दौरान कोचिंग संस्थान और अस्पताल में अग्नि सुरक्षा मानकों से जुड़ी कई गंभीर कमियां पाई गई थीं। इसके बाद विभाग ने कोचिंग और अस्पताल प्रबंधन को आवश्यक सुधार करने के लिए 7 से 10 दिनों का समय दिया था।

आग पर तुरंत काबू पा लिए जाने के कारण किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. घटना के बाद छात्रों और अभिभावकों में चिंता का माहौल जरूर देखा गया, लेकिन प्रशासन और संस्थान प्रबंधन ने स्थिति सामान्य होने की बात कही है

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *