Jharkhand: राज्य भर के कर्मचारियों का बढ़ेगा वेतन, ACP/MACP का आदेश हुआ जारी, पढ़िए कौन कौन है सदस्य, कितनी बढ़ेगी सैलरी

रांची: राज्य भर के अराजपत्रित राज्यस्तरीय कर्मियों की सैलरी बढ़ेगी। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश में पदाधिकारियों की नामित किया जा चुका है और बैठक 30 सितंबर निर्धारित है।
मालूम हो कि स्वास्थ्य निदेशालय, झारखण्ड (रांची) द्वारा राज्य स्तरीय अराजपत्रित स्वास्थ्य कर्मियों को एसीपी (ACP) तथा एमएसीपी (MACP) का लाभ प्रदान करने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है।

इस संबंध में निदेशक प्रमुख (स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ. सिद्धार्थ सान्याल द्वारा जारी पत्र के अनुसार, यह स्क्रीनिंग समिति की बैठक 30 सितंबर 2026 को पूर्वाहन 11:00 बजे स्वास्थ्य निदेशालय, रांची में आयोजित की जाएगी। जिसमें राज्य भर के परिपक्व मामले के ऊपर विचार किया जाएगा।
बैठक में शामिल होंगे ये अधिकारी
डॉ. दिनेश कुमार (निदेशक, योजना एवं प्रशासन, स्वास्थ्य सेवाएं)
डॉ. मीता सिन्हा (निदेशक, परिवार कल्याण, स्वास्थ्य निदेशालय)
श्री सीता शरण चौधरी (अवर सचिव, स्वास्थ्य निदेशालय)
योजना सह वित्त विभाग द्वारा नामित पदाधिकारी
कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग द्वारा नामित पदाधिकारी।
किन कर्मियों को मिल सकेगा लाभ
सरकारी नियमानुसार सभी कर्मी को 10 साल की नियमित सेवा होने पर ACP/MACP का लाभ दिए जाने का प्रावधान है। इसके लिए कुछ पात्रता रखी गई है। राज्य स्तरीय कर्मियों स्वास्थ्य विभाग के निदेशक प्रमुख इसकी स्वीकृति देते है और जिला स्तरीय कर्मियों को क्षेत्रीय उपनिदेशक द्वारा स्तरीय दी जाती है। इसका लाभ मिलने पर कर्मियों की सैलरी में इजाफा होता है, कई मामले में विभागीय शिथिलता के कारण वर्षों तक कर्मी इस लाभ से वंचित रहते है जिससे आर्थिक हानि भी होती है। इसका लाभ प्राप्त होने पर कर्मियों के वर्तमान ग्रेड पे से एक उच्च ग्रेड पे की बढ़ोतरी होती है।
निदेशक प्रमुख ने राज्य के सभी सिविल सर्जनों एवं राज्य कार्यक्रम पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि इससे संबंधित परिपक्व मामलों के प्रस्ताव समय पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, ताकि पात्र कर्मियों को नियमानुसार लाभ दिया जा सके।











