close
LIVE UPDATE

झारखंड पुलिस में दारोगा के बेटे की जघन्य हत्या, 8-10 युवकों ने पीट – पीटकर ले ली जान,

मैगी पॉइंट पर युवक की हत्या 8-10 युवकों पर हमला करने का लगा आरोप

गिरिडीह: जिले के प्रसिद्ध बंदरकुप्पी मैगी पॉइंट के पास गुरुवार देर रात एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना रात के करीब 11 बजे की बताई जा रही है। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर (बभनटोली) निवासी ऋतिक यादव उर्फ बड्डी यादव (24 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

दोस्तों के साथ मैगी पॉइंट पहुंचा था ऋतिक

घटना के संबंध में मृतक के साथी शुभम दास ने सदर अस्पताल में बताया कि गुरुवार रात करीब 10:30 बजे वह अपने दोस्त राजा गुप्ता और ऋतिक यादव के साथ कार से गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग स्थित बंदरकुप्पी पहुंचा था। यहां प्रसिद्ध मैगी पॉइंट है, जहां देर रात तक मैगी, कॉफी और चाय मिलती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया गया कि इसी दौरान पीरटांड़ थाना क्षेत्र के नावाडीह निवासी सतीश यादव अपने करीब 8-10 साथियों के साथ वहां पहुंचा। आरोप है कि आते ही युवकों ने ऋतिक और उसके साथियों पर हमला कर दिया।

पहले मुक्के से पीटा, फिर बांस की फराठी से हमला

शुभम दास के अनुसार, आरोपियों ने पहले ऋतिक और उसके साथियों के साथ मारपीट की। इसके बाद बांस की फराठी से भी हमला किया गया। मारपीट में ऋतिक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।इस घटना में दो अन्य युवकों के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मृतक के पिता झारखंड पुलिस में SI

मृतक ऋतिक यादव के पिता झारखंड पुलिस में अवर निरीक्षक (SI) के पद पर कार्यरत हैं और वर्तमान में हजारीबाग जेल में पदस्थापित बताए गए हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों और परिचितों में शोक का माहौल है।
झारखंड मुक्ति मोर्चा के नगर अध्यक्ष रॉकी सिंह भी सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घटना पर दुख जताते हुए बताया कि ऋतिक का संबंध छात्र मोर्चा से भी था।

पुलिस ने शुरू की छापेमारी, कई हिरासत में

घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना प्रभारी ज्ञान रंजन पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को अस्पताल भेजने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किए जाने की भी जानकारी है। वहीं नगर थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो भी सदर अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *