close
LIVE UPDATE

फरीदाबाद: 300 फीट गहरे बोरवेल में गिरी मासूम, NDRF ने रातभर चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन, बच्ची की मौत

बोरवेल में गिरी बच्ची

फरीदाबाद। 300 फीट बोरवेल में एक मासूम बच्ची की गिरने की सूचना है।मामला फरीदाबाद के सीही गांव का है जब  रविवार शाम खेलते समय एक ढाई से तीन साल की बच्ची खुले बोरवेल में गिर गई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और राहत-बचाव टीमें मौके पर पहुंचीं। बाद में NDRF और SDRF की टीमें भी रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल हुईं।

बच्ची को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए बोरवेल के आसपास खुदाई की गई और उसे ऑक्सीजन पहुंचाई गई। रेस्क्यू टीमों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद सोमवार तड़के करीब 3:50 बजे बच्ची को बाहर निकाल लिया। इसके बाद उसे तत्काल मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए भेजा गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हरियाणा के फरीदाबाद के सीही गांव में करीब 250 से 300 फीट गहरे खुले बोरवेल में गिरी तीन साल की बच्ची नेहा जिंदगी की जंग हार गई. करीब 10 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सोमवार सुबह करीब 4 बजे बच्ची को बोरवेल से बाहर निकाला गया. बाहर निकालने के समय बच्ची के शरीर में कोई हलचल नहीं थी. उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही उसकी मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी.

रिपोर्टों के अनुसार, यह पुराना बोरवेल लंबे समय से बंद था। बताया गया कि उसके ऊपर लगा ढक्कन कुछ दिन पहले गायब हो गया था, जिसके बाद बोरवेल खुला रह गया। इसी दौरान बच्ची खेलते हुए उसमें गिर गई। घटना के बाद प्रशासन की ओर से मौके पर कई टीमें तैनात की गई थीं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *