close
LIVE UPDATE

झारखंड के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर: संपत्ति विवरणी जमा करने की तारीख बढ़ी, अब 3 दिसंबर तक मिलेगा मौका, देखिए आदेश

Jharkhand Government Employees Property Return 2025 Last Date Extended Till 3 December 2026

रांची: झारखंड सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी है। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने वर्ष 2025 की संपत्ति विवरणी (Property Return) ऑनलाइन जमा करने की निर्धारित समय-सीमा बढ़ा दी है। अब राज्य के सरकारी सेवक 3 दिसंबर 2026 तक HRMS पोर्टल के माध्यम से अपनी संपत्ति विवरणी ऑनलाइन समर्पित कर सकेंगे।
इस संबंध में विभाग की ओर से 12 नवंबर 2026 को आदेश संख्या 6828 जारी किया गया है। इस पोर्टलवक बंद होने से कई कर्मियों की प्रोन्नति रुक गई थी। इस पोर्टल को खोलने के लिए वित्त मंत्री ने भी कार्मिक विभाग के सचिव को पत्र लिखा था।

समूह ‘घ’ के कर्मचारियों को छोड़कर सभी पर लागू होगा आदेश

जारी आदेश के अनुसार, झारखंड राज्य के सभी सरकारी सेवकों (समूह ‘घ’ को छोड़कर) के लिए वर्ष 2025 की संपत्ति विवरणी HRMS पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाई गई है।
पहले इसके लिए निर्धारित अवधि 1 जनवरी 2026 से 28 फरवरी 2026 तक थी। अब विभाग ने इसे विस्तारित करते हुए 3 दिसंबर 2026 तक कर दिया है। कुछ दिन पहले तक कार्मिक विभाग ने इस पोर्टल को खोलने से साफ मना कर दिया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

3 दिसंबर के बाद बंद हो जाएगी सुविधा

विभाग ने स्पष्ट किया है कि संपत्ति विवरणी जमा करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://hrms.jharkhand.gov.in⁠ पर ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध रहेगी। 3 दिसंबर 2026 के बाद संपत्ति विवरणी जमा करने की सुविधा बंद कर दी जाएगी।
कर्मचारियों के लिए जरूरी सूचना
झारखंड के वैसे सरकारी कर्मचारी, जिन्होंने अभी तक वर्ष 2025 की अपनी संपत्ति विवरणी जमा नहीं की है, वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर HRMS पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी कर लें।

screenshot 20261112 181147 adobe scan
screenshot 20261112 181147 adobe scan

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *