हे भगवान ! जबलपुर में बीमा की रकम के लिए गर्भवती पत्नी की सड़क दुर्घटना दिखा करा दी हत्या, हादसे की आड़ में रची साजिश; 3 गिरफ्तार, पति फरार
बीमा की रकम के लिए पति ने कर दी गर्भवती पत्नी की हत्या का आरोप, 3 गिरफ्तार

Crime News: पैसे के लोभ में मानवता और पति – पत्नी के बीच मजबूत रिश्ते को तार – तार करने का मामला सामने आया है।जब LIC की रकम पाने के लिए एक पति ने साथियों की मदद से अपनी ही पत्नी का सड़क दुर्घटना दिखा हत्या कर दी।
मामला मध्य प्रदेश के जबलपुर का है जब सड़क हादसे में हुई एक महिला की मौत का मामला अब कथित हत्या की साजिश में बदल गया है। पुलिस के मुताबिक, पाटन क्षेत्र में 4 सितंबर को दो माह की गर्भवती कविता चौधरी की मौत सड़क हादसे में नहीं, बल्कि सुनियोजित तरीके से कराई गई थी। आरोप है कि पत्नी के नाम पर मौजूद बीमा पॉलिसियों की रकम हासिल करने के लिए उसके पति प्रयास पांडे ने हत्या की साजिश रची। पुलिस ने मामले का खुलासा 2 अक्टूबर को किया है।
3 गिरफ्तार पति फरार
पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों रामजी चौधरी, विक्रम चौधरी और धनीराम चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। वहीं कथित मुख्य साजिशकर्ता पति प्रयास पांडे और उसका साथी मानसिंह लोधी अभी फरार हैं।
4 सितंबर को लोडिंग वाहन ने मारी थी टक्कर
पुलिस के अनुसार, 4 सितंबर की रात कविता स्कूटी/मोपेड से जा रही थीं। कंतोरा-रानीताल क्षेत्र के पास एक लोडिंग वाहन ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। इसके बाद उनकी मौत हो गई। शुरुआत में इसे देखकर सामान्य सड़क हादसा माना गया था।
लेकिन जांच आगे बढ़ने पर पुलिस को घटनाक्रम संदिग्ध लगा। जांच में आरोप सामने आया कि कविता को निशाना बनाने के लिए आरोपियों ने पहले से योजना बनाई थी और लोडिंग वाहन की मदद से वारदात को अंजाम दिया गया।
बीमा की रकम बनी हत्या की वजह?
पुलिस जांच के मुताबिक, कविता के नाम पर करीब 25 लाख रुपये की LIC पॉलिसी के साथ अन्य बीमा पॉलिसियां भी थीं। कुछ रिपोर्टों में इससे जुड़े बड़े एक्सीडेंटल डेथ क्लेम का भी उल्लेख है। पुलिस का आरोप है कि इन्हीं बीमा रकम पर नजर रखते हुए हत्या की साजिश रची गई थी। जिसमें पति ने अपने साथियों की मदद ली।
2 साल पहले हुई थी प्रेम विवाह
पुलिसिया जांच में सामने आया कि कविता और प्रयास पांडे की पहचान वर्ष 2022 में हुई थी और दोनों ने वर्ष 2024 में प्रेम विवाह किया था। कविता बीमा क्षेत्र में काम करती थीं, जबकि प्रयास पांडे स्टांप वेंडर बताया गया है।
पुलिस के मुताबिक, प्रयास ने अपने साथी मानसिंह लोधी के साथ मिलकर कथित तौर पर हत्या की योजना बनाई और अन्य आरोपियों को इसमें शामिल किया। जांच में यह भी सामने आया कि वारदात को सड़क दुर्घटना जैसा दिखाने की कोशिश की गई थी। क्योंकि ऐक्सिडेंटल क्लेम में बीमा की राशि कई गुना बढ़ जाती है।
तीन गिरफ्तार, पति की तलाश जारी
पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ और जांच के दौरान पति प्रयास पांडे और उसके साथी मानसिंह लोधी की अहम भूमिका सामने आई। दोनों फिलहाल फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है।












