Hemant Soren: छोटे भाई बसंत सोरेन से मिलने सिंगापुर जाएंगे हेमंत सोरेन! 20 या 21 अक्टूबर को रवाना होने की चर्चा

रांची। बीमार बसंत सोरेन से मिलने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सिंगापुर जा सकते हैं। अधिकारिक पुष्टि तो नहीं हो पायी है, लेकिन माना जा रहा है कि एक-दो दिनों में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सिंगापुर रवाना हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने छोटे भाई और दुमका विधायक बसंत सोरेन से मिलने सिंगापुर जा सकते हैं।
बसंत सोरेन का वहां इलाज चल रहा है। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री के 20 या 21 अक्टूबर 2026 को सिंगापुर पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, उनके संभावित दौरे को लेकर अब तक आधिकारिक कार्यक्रम की पुष्टि नहीं हुई है।
छोटे भाई के स्वास्थ्य का हाल जानने जाएंगे सिंगापुर
बसंत सोरेन के सिंगापुर में इलाज कराने की जानकारी सामने आने के बाद उनके स्वास्थ्य को लेकर परिवार और समर्थकों की नजर बनी हुई है। इसी बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अपने छोटे भाई से मिलने विदेश जाने की चर्चा है। बताया जा रहा है कि इस संभावित दौरे का उद्देश्य बसंत सोरेन से मुलाकात करना और उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेना है।हालांकि, मुख्यमंत्री के दौरे की तारीख और कार्यक्रम को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आने का इंतजार है।
माता के निधन के बाद पैतृक गांव में थे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हाल ही में अपनी माता रूपी सोरेन के निधन के बाद रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड स्थित अपने पैतृक गांव नेमरा में थे। यहां उन्होंने परिवार के साथ पारंपरिक और धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।
सोमवार को वह माता की काम-क्रिया से निवृत्त हुए। इसके बाद उनके रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास लौटने की संभावना जताई गई थी। माता के निधन के बाद सोरेन परिवार में शोक का माहौल है और परिवार के सदस्य इस कठिन समय में एक-दूसरे के साथ हैं।
अब सिंगापुर दौरे पर टिकी नजरें
माता के निधन के बाद पारिवारिक कार्यक्रम पूरे करने के पश्चात मुख्यमंत्री के संभावित सिंगापुर दौरे की चर्चा तेज हो गई है। यदि यह दौरा होता है, तो हेमंत सोरेन अपने छोटे भाई बसंत सोरेन से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेंगे।फिलहाल, मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से यात्रा को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में दौरे की अंतिम तारीख और कार्यक्रम को लेकर स्थिति स्पष्ट होना बाकी है।












