close
LIVE UPDATE

रांची: छात्रा से दुष्कर्म के बाद हत्या, इलाके में दहशत; फॉरेंसिक जांच जारी, सुदेश महतो व देवेंद्र महतो भी गांव में डटे रहे

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के सिल्ली इलाके में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला सामने आया है। मुरी ओपी थाना क्षेत्र के मारदु गांव में 17 वर्षीय लड़की का शव वारदात के बाद गांव के पास झाड़ियों से बरामद किया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। घटना के बाद आजसू पाटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो और जेएलकेएम के नेता देवेंद्र नाथ महतो मौके पर पहुंच परिजनों से मुलाकात की और रातभर पुलिस के साथ रहकर बच्ची के शव को ढूंढ़ने में मदद की।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

घर से निकली थी लड़की, फिर नहीं लौटी

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, लड़की रविवार को घर से कुछ काम से बाहर जाने की बात कहकर निकली थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। देर शाम उसके चचेरे भाई से घटना के संबंध में जानकारी मिली। बताया जाता है कि लड़की का चचेरा भाई घर के बाहर मिला था। अपराधियों ने उसके साथ मारपीट कर उसे बेहोश कर दिया था। होश में आने के बाद उसने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। बच्चे को भी चोट लगी थी। इलाज के बाद उसे घर लाया गया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

झाड़ियों में मिला शव, मोबाइल भी गायब

 

पुलिस ने शुरू की जांच. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की. लड़की का शव गांव के पास झाड़ियों में मिला। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए रांची स्थित रिम्स भेज दिया। बताया जाता है कि लड़की का मोबाइल फोन भी गायब है। पुलिस इस बिंदु को भी जांच में शामिल कर रही है। मृतका के चचेरे भाई और परिजनों से पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना से जुड़े तथ्यों का पता लगाया जा सके।

 

 

खोजी कुत्ते और फॉरेंसिक टीम की मदद से जांच

 

रातभर अपराधियों की तलाश में जुटी रही पुलिस ने रांची से खोजी कुत्ते की टीम को भी बुलाया गया। फॉरेंसिक और तकनीकी जांच दल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान आवश्यक साक्ष्य और नमूने एकत्र किए गए। प्रशासन ने रात करीब 12:30 से एक बजे के बीच शव को घटनास्थल से उठाकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा। पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन कर रही है। इस मामले में एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिए जाने की खबर है। हालांकि, उसकी भूमिका को लेकर पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है।

 

 

रात भर ग्रामीणों के साथ रहे सुदेश कुमार महतो

 

घटना की सूचना मिलते ही आजसू सुप्रीमो एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो मारदु गांव पहुंचे। परिजनों से मिलकर घटना की जानकारी ली. अपराधियों के खोजबीन में पुलिस अधिकारियों के साथ रात भर डटे रहे। दुर्गा पूजा के समय हुए ऐसे घटना पर उन्होंने गहरा दुख जताया है।

 

 

पीड़ित परिवार से मिले देवेंद्र नाथ महतो

 

जेएलकेएम नेता ने जताया दुख. घटना की जानकारी मिलने के बाद झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष और आंदोलनकारी नेता देवेंद्र नाथ महतो रविवार रात करीब 10 बजे मारदु गांव पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने घटना को बेहद दुखद, निंदनीय और चिंताजनक बताया।

 

 

कक्षा 11वीं की छात्रा थी मृतका

 

देवेंद्र नाथ महतो ने बताया कि मृतका की उम्र करीब 17 वर्ष 9 महीने थी और वह कक्षा 11वीं में पढ़ती थी। ग्रामीणों के अनुसार, लड़की सरल स्वभाव की थी और पढ़ाई-लिखाई पर विशेष ध्यान देती थी। महतो ने कहा कि इस घटना से पूरे क्षेत्र में भय और चिंता का माहौल है। उन्होंने नवरात्रि का उल्लेख करते हुए कहा कि एक ओर लोग छोटी बच्चियों को मां का स्वरूप मानकर उनकी पूजा करते हैं, वहीं दूसरी ओर त्योहार के दौरान ऐसी घटना का सामने आना बेहद चिंताजनक है।

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *