close
LIVE UPDATE

राजधानी के 4 मंजिला गेस्ट हाउस में चल रहा था सेक्स रैकेट! पुलिस की अचानक रेड से आपत्तिजनक अवस्था में धराए 4 युवतियां और युवक… पढ़िए कैसे होता था S*X का कारोबार,VIDEO जारी होते ही मची सनसनी

Police Raid on S*X Racket: राजधानी में पुलिस ने एक गेस्ट हाउस में चल रहे कथित देह व्यापार के धंधे का खुलासा किया है। पटना के राजीव नगर थाना क्षेत्र के घुड़दौड़ इलाके स्थित गणपति गेस्ट हाउस में शनिवार को पटना पुलिस और एसएसपी सेल की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (SIU) ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। पुलिस के मुताबिक, गेस्ट हाउस की कई मंजिलों पर संदिग्ध गतिविधियां संचालित होने की सूचना लगातार मिल रही थी। रेड की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

वैसे तो sex रैकेट के छापेमारी की कई घटना झारखंड की राजधानी रांची  से आने के बाद अब बिहार की राजधानी पटना से ऐसी घटना ने पुलिस के लिए मुश्किल खड़ा कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

चार मंजिला गेस्ट हाउस में पुलिस की दबिश

पुख्ता सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने गेस्ट हाउस में अचानक छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान ग्राउंड फ्लोर से लेकर चौथे फ्लोर तक कमरों की तलाशी ली गई। पुलिस के अनुसार, अलग-अलग कमरों से चार युवतियों और एक युवक को पकड़ा गया।पुलिस ने मौके से कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है। सभी पकड़े गए लोगों को पूछताछ के लिए राजीव नगर थाना लाया गया है।

लिंक को ओपन कर देखें VIDEO…

https://x.com/kinghritikraj/status/2098788737392267593

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

2 IPS अधिकारियों के नेतृत्व में हुई कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की भी मौजूदगी रही। पुलिस टीम ने गेस्ट हाउस के कमरों के साथ-साथ परिसर के अन्य हिस्सों की भी जांच की।पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गेस्ट हाउस में कथित तौर पर चल रही गतिविधियों के पीछे कौन लोग हैं और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका क्या है।

रेड पड़ते ही मालिक और कर्मचारी फरार

पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही गेस्ट हाउस का मालिक, कुछ कर्मचारी और अन्य संदिग्ध लोग पीछे के रास्ते से फरार हो गए। पुलिस उनकी पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन कर रही है।
SDPO-2 लॉ एंड ऑर्डर सुषमा सागर के अनुसार, गेस्ट हाउस में पिछले करीब छह महीने से संदिग्ध गतिविधियां संचालित होने की शिकायतें मिल रही थीं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दो महीने से पुलिस की थी नजर

स्थानीय लोगों और खुफिया सूत्रों से लगातार मिल रही शिकायतों के बाद SIU की टीम करीब दो महीने से गेस्ट हाउस की गतिविधियों पर नजर रख रही थी। पुलिस को शनिवार को सूचना मिली कि गेस्ट हाउस के कमरों में युवक-युवतियां मौजूद हैं।
सूचना की पुष्टि के बाद टीम ने अचानक धावा बोल दिया और एक-एक कमरे की तलाशी ली। इसी दौरान पुलिस को कई संदिग्ध गतिविधियों का पता चला।

फिलहाल पुलिस पकड़े गए लोगों से पूछताछ कर रही है। जांच का मुख्य फोकस यह पता लगाने पर है कि गेस्ट हाउस में कथित तौर पर चल रही गतिविधियों का संचालन कौन कर रहा था और इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं।पुलिस फरार गेस्ट हाउस मालिक और कर्मचारियों की तलाश में भी जुटी है। मामले में आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है।

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *