close
LIVE UPDATE

झारखंड- बैंक डकैती ब्रेकिंग : दिनदहाड़े यूको बैंक में 4 करोड़ की डकैती, बैंक मैनेजर के सर पर डैकत ने बंदूक टिकाये रखा, बैंक स्टाफ व ग्राहकों को बना लिया बंधक, जानिये नयी अपडेट

Jharkhand - Bank Robbery Breaking: A daring daylight robbery of ₹4 crore at UCO Bank; a robber held a gun to the bank manager's head, while staff and customers were taken hostage—get the latest updates.

धनवार (गिरिडीह)। बैंक डकैती से जुड़ी बड़ी अपडेट आ गयी है। यूको बैंक में करोड़ों की डकैती हुई है। प्रारंभिक जानकारी बैंक डकैती से जुड़ी आ गयी है। बताया जा रहा है कि 4 से 5 करोड़ की डकैती हुई है। जानकारी के मुताबिक झारखंड के गिरिडीह जिले के धनवार बाजार के चमड़ा गोदाम स्थित यूको बैंक में पांच हथियारबंद अपराधियों ने धावा बोलकर करोड़ों रुपये के सोने के जेवरात और लाखों रुपये नकद लूट लिए।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, अपराधी बैंक के लॉकर से करीब 3 से 4 करोड़ रुपये मूल्य के जेवरात और 10 से 12 लाख रुपये नकद लेकर फरार हुए हैं। वारदात के दौरान बैंक कर्मचारियों और ग्राहकों को हथियारों के बल पर बंधक बनाकर रखा गया। वहीं एक डकैत ने बैंक मैनेजर के सर पर बंदूक टिकाये रखा था।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दोपहर 12:44 बजे बैंक में घुसे अपराधी

बैंक प्रबंधक के अनुसार, गुरुवार दोपहर करीब 12 बजकर 44 मिनट पर पांच हथियारबंद अपराधी बैंक के अंदर दाखिल हुए। बताया जा रहा है कि सभी अपराधी बाइक से पहुंचे थे। इनमें से दो ने हेलमेट पहन रखा था, जबकि अन्य ने चेहरे पर मास्क लगा रखा था।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बैंक में घुसते ही अपराधियों ने हथियार दिखाकर कर्मचारियों और ग्राहकों को अपने कब्जे में ले लिया। एक अपराधी ने बैंक प्रबंधक के सिर पर बंदूक तान दी, जबकि अन्य अपराधियों ने वहां मौजूद लोगों को बंधक बना लिया।

 

करीब 20 मिनट तक बैंक में मचाया उत्पात

जानकारी के मुताबिक, अपराधियों ने करीब 20 मिनट तक बैंक के अंदर लूटपाट की। इस दौरान उन्होंने बैंक के लॉकर में रखे सोने के जेवरात और नकदी अपने कब्जे में ले ली। शुरुआती जानकारी में दो ग्राहकों से भी नकदी लूटे जाने की बात सामने आई है।

 

अपराधी वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। लूटे गए जेवरात की अनुमानित कीमत 3 से 4 करोड़ रुपये बताई जा रही है, जबकि नकदी करीब 10 से 12 लाख रुपये होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, बैंक प्रबंधन की ओर से लूट की वास्तविक राशि और जेवरात का आधिकारिक मूल्यांकन होना अभी बाकी है।

 

थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर वारदात

इस घटना का सबसे चौंकाने वाला पहलू यह है कि यूको बैंक धनवार थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित है। इसके बावजूद अपराधियों ने दिनदहाड़े बैंक में घुसकर इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और बैंक के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

 

पुलिस मौके पर पहुंची, एसपी ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और बैंक कर्मचारियों एवं ग्राहकों से पूछताछ कर वारदात की जानकारी जुटाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए गिरिडीह एसपी डॉ. बिमल कुमार को भी सूचना दी गई है।

 

एसपी ने खोरीमहुआ एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। पुलिस बैंक में हुई डकैती की जांच में जुटी है और अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

करोड़ों की लूट से सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित बैंक में दिनदहाड़े पांच हथियारबंद अपराधियों द्वारा करोड़ों की लूट की घटना ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस जांच और लूटी गई संपत्ति के आधिकारिक आकलन के बाद ही पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *