close
LIVE UPDATE

LPG Price Hike 2026: नए साल के पहले ही दिन महंगाई का बड़ा झटका, गैस सिलेंडर ₹111 महंगा; जानें अपने शहर के नए रेट

LPG Price Hike 2026: A major blow to inflation on the first day of the new year, gas cylinders cost ₹111 more; find out the new rates in your city

नई दिल्ली | 1 जनवरी 2026:साल 2026 का आगाज कमर्शियल गैस उपभोक्ताओं के लिए भारी जेब ढीली करने वाला रहा है। तेल विपणन कंपनियों (OMCs) ने 1 जनवरी 2026 की सुबह कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 111 रुपये की भारी बढ़ोतरी का ऐलान किया है। हालांकि, राहत की बात यह है कि घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

कमर्शियल सिलेंडर के नए दाम (19 किलो):

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तेल कंपनियों द्वारा की गई इस बढ़ोतरी के बाद देश के महानगरों में कमर्शियल सिलेंडर की कीमतें अब इस प्रकार हैं:

  • दिल्ली: अब ₹1691.50 (पहले ₹1580.50 था)
  • कोलकाता: अब ₹1795.00 (पहले ₹1684.00 था)
  • मुंबई: अब ₹1642.50 (पहले ₹1531.00 था)

​इससे पहले नवंबर 2025 में भी कीमतों में इजाफा किया गया था, लेकिन नए साल पर 111 रुपये की एकमुश्त बढ़ोतरी ने व्यापारियों, होटल और रेस्टोरेंट संचालकों की चिंता बढ़ा दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घरेलू रसोई गैस उपभोक्ताओं को राहत

आम आदमी के लिए राहत भरी खबर यह है कि घरेलू रसोई गैस (Domestic LPG) के दाम स्थिर बने हुए हैं। दिल्ली में 14.2 किलो वाला सिलेंडर अब भी ₹853 में मिल रहा है। जबकि झारखंड में इसकी कीमत 910- 912 के बीच है।अन्य शहरों में घरेलू गैस के दाम इस प्रकार हैं:

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शहर

घरेलू गैस (14.2 kg) की कीमत

दिल्ली

₹853.00

मुंबई

₹852.50

लखनऊ

₹890.50

अहमदाबाद

₹860.00

हैदराबाद

₹905.00

पटना

₹951.00

वाराणसी

₹916.50

व्यापार पर क्या होगा असर?

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में ₹111 की बड़ी बढ़ोतरी का सीधा असर बाहर खाना खाने वालों पर पड़ सकता है। होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा मालिकों की इनपुट कॉस्ट बढ़ जाएगी, जिससे आने वाले दिनों में बाहर का खाना महंगा होने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *