close
LIVE UPDATE

Teacher की संदिग्ध परिस्थिति में मौत : हाईस्कूल की शिक्षिका की कमरे में मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी, शिक्षक पति को भी पूछताछ के लिए किया तलब

Teacher dies under suspicious circumstances: High school teacher's body found in room, police investigating, teacher's husband also summoned for questioning

Teacher News : शिक्षिका ने अपनी जान दे दी है। हाल ही में चयनित हुई शिक्षिका की लाश उनके कमले में मिली है। संदिग्ध परिस्थिति में मिली लाश के बाद पुलिस जांच में जुट गयी है। जानकारी के मुताबिक शिक्षिका सविता कुमारी के पति भी Teacher हैं। पूरी घटना बिहार के रोहतास जिले के तिलौथू प्रखंड की है, जहां बीपीएससी से चयनित 29 वर्षीय शिक्षिका सविता कुमारी ने अपने किराए के कमरे में आत्महत्या कर ली।

बताया जा रहा है कि हाल ही में पूर्णिया से स्थानांतरित होकर तिलौथू आई थी। Teacher सविता कुमारी तिलौथू प्रखंड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केरपा में पदस्थापित थीं। पुलिस के मुताबिक सविता कुमारी मूल रूप से कैमूर जिले के भभुआ की रहने वाली थीं। उन्होंने बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की परीक्षा उत्तीर्ण कर शिक्षिका के रूप में सेवा शुरू की थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पहले उनकी पोस्टिंग पूर्णिया जिले में थी । हाल ही में उनका तबादला रोहतास जिले के तिलौथू प्रखंड में हुआ था। नई जगह पर तैनाती के बाद उन्होंने विद्यालय के समीप ही एक किराए का कमरा लिया था, जहां वे अकेली रह रही थीं। सविता की शादी दो वर्ष पहले कैमूर जिले के चांद थाना क्षेत्र निवासी विवेक कुमार से हुई थी। विवेक कुमार स्वयं भी एक Teacher हैं और डेहरी स्थित एक विद्यालय में पदस्थ हैं।

बताया जा रहा है कि पति-पत्नी दोनों अपने-अपने कार्यस्थल के कारण अलग-अलग स्थानों पर रह रहे थे। सविता तिलौथू में कक्षा 9वीं और 10वीं के छात्र-छात्राओं को पढ़ाती । घटना की सूचना मिलते ही सविता के परिजन तिलौथू पहुंचे। मृतका के चचेरे भाई जय प्रकाश ने बताया कि सविता हाल ही में पूर्णिया से स्थानांतरित होकर यहां आई थीं और किसी तरह की गंभीर परेशानी के बारे में परिवार को कोई पूर्व जानकारी नहीं थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है, ताकि आत्महत्या के पीछे के वास्तविक कारणों का पता चल सके।सूचना मिलने के बाद तिलौथू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे से शव को बरामद किया। चौकीदार राजेंद्र राम ने बताया कि शव उसी कमरे से मिला, जहां सविता रहती थीं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया है। साथ ही मृतका के पति विवेक कुमार को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया है।

तिलौथू थानाध्यक्ष शुभम कुमार ने बताया कि फिलहाल आत्महत्या के पीछे का कोई ठोस कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है, जिसमें पारिवारिक, मानसिक और पेशेवर कारणों को भी ध्यान में रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि परिजनों द्वारा दिए जाने वाले लिखित आवेदन के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नोट- आत्महत्या किसी परेशानी का निदान नहीं है। अगर मानसिक व स्वास्थ्य संबंधी परेशानी है, तो अपने लोगों से बातचीत करें। मनोचिकित्सक से सलाह ले। किसी भी परिस्थिति में आत्महत्या जैसे कदम को ना उठायें। कई संस्थाएं भी आपकी मदद कर सकती है। अपनी जिंदगी को व्यर्थ ना गंवायें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *