close
LIVE UPDATE

ये IPS दिखता है बिल्कुल बच्चा जैसा : जानिये कौन है ये क्यूट सा दिखने वाला IPS, बिना कोचिंग पहले ही प्रयास में पास की UPSC की परीक्षा

This IPS officer looks just like a child: Find out who this cute-looking IPS officer is, who passed the UPSC exam in his first attempt without coaching.

IPS Abhijeet Patil Success Story: कॉलेज स्टूडेंट जैसा चेहरा, माथे पर अशोक स्तंभ और कंधों पर सितारे—सबसे कम उम्र के IPS अधिकारी अभिजीत पाटील अपनी उम्र और उपलब्धि दोनों से लोगों को चौंका देते हैं। बिना किसी कोचिंग के पहले ही प्रयास में UPSC पास कर उन्होंने 22 साल की उम्र में IPS बनकर युवाओं के लिए एक नई मिसाल कायम की है।भारतीय पुलिस सेवा के युवा अधिकारी अभिजीत पाटील जब फील्ड में नजर आते हैं, तो पहली नजर में कोई उन्हें कॉलेज का छात्र समझ बैठता है।

लेकिन यही “बेबी फेस” देश में कानून-व्यवस्था की बड़ी जिम्मेदारी संभाल रहा है। अभिजीत पाटील राजस्थान कैडर के सबसे कम उम्र के IPS अधिकारी हैं और जेनरेशन Z का यह चेहरा आज लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुका है।अभिजीत पाटील को IPS की वर्दी में देखकर कई बार लोग हैरान रह जाते हैं। उन्हें भरोसा ही नहीं होता कि इतना युवा चेहरा जिले में शांति और कानून व्यवस्था की कमान संभाल सकता है।

img 20260126 wa0005
img 20260126 wa0005

खुद अभिजीत भी मानते हैं कि उनकी उम्र और चेहरे को लेकर उन्हें कई दिलचस्प अनुभव हुए हैं, लेकिन वे इसे कमजोरी नहीं बल्कि अपनी ताकत मानते हैं। उनका कहना है कि आत्मविश्वास, व्यवहार और काम ही किसी अधिकारी की असली पहचान होते हैं।

बिना कोचिंग, पहले प्रयास में UPSC

अभिजीत पाटील की सफलता की कहानी बाकी IPS अधिकारियों से अलग है। उन्होंने UPSC सिविल सेवा परीक्षा बिना किसी कोचिंग के, पूरी तरह सेल्फ स्टडी के दम पर पहले ही प्रयास में पास की। साल 2022 की UPSC परीक्षा में उन्होंने अखिल भारतीय स्तर पर 270वीं रैंक हासिल की। महज 22 साल की उम्र में यह उपलब्धि उन्हें राजस्थान कैडर का सबसे युवा IPS अधिकारी बनाती है।

परिवार और शुरुआती जीवन

IPS अभिजीत पाटील का जन्म 11 जून 1999 को महाराष्ट्र के ठाणे शहर में हुआ। उनके पिता तुलसीराम पाटील बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) में चीफ ऑडिटर रहे हैं, जबकि माता आशा देवी सिंचाई विभाग में कार्यरत थीं। दोनों ही सरकारी सेवा से VRS ले चुके हैं। अभिजीत अपने परिवार में दो बहनों के इकलौते छोटे भाई हैं। अनुशासन, मेहनत और ईमानदारी उन्हें परिवार से विरासत में मिली है।

ट्रेनिंग से फील्ड पोस्टिंग तक का सफर

UPSC चयन के बाद अभिजीत पाटील को राजस्थान कैडर आवंटित हुआ। वे 2023 बैच के IPS अधिकारी हैं। ट्रेनिंग के बाद उन्होंने जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में ASP (अंडर ट्रेनी) के रूप में सेवाएं दीं। इसके बाद उनकी पहली फील्ड पोस्टिंग चूरू जिले के राजगढ़ में सहायक पुलिस अधीक्षक के रूप में हुई। साल 2026 में उनकी उम्र 26 वर्ष हो चुकी है, लेकिन अनुभव और जिम्मेदारी के मामले में वे कहीं अधिक परिपक्व नजर आते हैं।

क्या भारत के सबसे युवा IPS हैं अभिजीत?

IPS अभिजीत पाटील को 23 साल की उम्र में कैडर आवंटन मिला, जिससे वे भारत के चौथे-पांचवें सबसे युवा IPS अधिकारियों में शामिल हैं। हालांकि, सबसे कम उम्र में IPS बनने का रिकॉर्ड गुजरात कैडर के IPS सफीन हसन के नाम है, जिन्होंने 2018 में महज 22 साल की उम्र में UPSC पास कर यह उपलब्धि हासिल की थी।

युवाओं के लिए संदेश

अभिजीत पाटील की कहानी यह साबित करती है कि उम्र, संसाधनों की कमी या कोचिंग का अभाव सफलता में बाधा नहीं बन सकता। सही रणनीति, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ लक्ष्य तय किया जाए, तो UPSC जैसी कठिन परीक्षा भी पहले प्रयास में पास की जा सकती है। आज जेनरेशन Z का यह IPS अधिकारी उन लाखों युवाओं के लिए उम्मीद की किरण है, जो सिविल सेवा का सपना देखते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *