close
LIVE UPDATE

BIG BREAKING: झारखंड में चुनावी बिगुल बजा, 23 फरवरी को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान; 27 को आएंगे नतीजे

Jharkhand announces election results; municipal elections begin on February 23; results declared on the 27th

रांची/27.1.26: झारखंड में नगर निकाय चुनाव का लंबे समय से इंतजार कर रहे लोगों के लिए बड़ी खबर है। राज्य निर्वाचन आयोग ने 48 नगर निकायों के लिए चुनाव की तारीखों का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। राज्य निर्वाचन आयुक्त अल्का तिवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी चुनावी तस्वीर साफ कर दी है।

 चुनाव का पूरा शेड्यूल: एक नज़र में

  • मतदान की तारीख: 23 फरवरी 2026
  • परिणाम/नतीजे: 27 फरवरी 2026
  • वोटिंग का समय: सुबह 7:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक
  • आचार संहिता: चुनावी क्षेत्रों में तत्काल प्रभाव से लागू।

 निकाय चुनाव की बड़ी बातें:

  1. बैलट पेपर से होगा चुनाव: इस बार वोटिंग ईवीएम (EVM) के बजाय बैलट पेपर (Matpatra) के जरिए कराई जाएगी।
  2. नोटा (NOTA) नहीं होगा: इस चुनाव की सबसे बड़ी बात यह है कि वोटरों के पास ‘नोटा’ का विकल्प उपलब्ध नहीं होगा।
  3. दलविहीन चुनाव: राज्य निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह चुनाव गैर-दलीय आधार पर होगा (प्रत्याशी राजनीतिक दलों के सिंबल पर नहीं लड़ेंगे)।
  4. पहचान पत्र: मतदान के लिए वोटर आईडी (Voter ID) के साथ-साथ अन्य सरकारी पहचान पत्र भी मान्य होंगे।

 कहाँ कितने निकायों में चुनाव?

​कुल 48 नगर निकायों में सत्ता की जंग होगी, जिसमें शामिल हैं:

  • 09 नगर निगम
  • 20 नगर परिषद
  • 19 नगर पंचायत

 मतदाताओं का गणित

​इस महाकुंभ में कुल 43,23,574 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

  • पुरुष मतदाता: 22,07,203
  • महिला मतदाता: 21,16,227
  • पोलिंग स्टेशन: प्रदेश भर में 4,000 से अधिक मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

सुरक्षा और निगरानी: निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए बड़ी संख्या में जनरल ऑब्जर्वर और खर्च की निगरानी के लिए एक्सपेंडिचर ऑब्जर्वर तैनात किए जाएंगे।

राजनीतिक हलचल: तारीखों के ऐलान के साथ ही झारखंड के शहरी इलाकों में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। अब देखना होगा कि वार्ड पार्षद से लेकर मेयर पदों तक कौन बाजी मारता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *