JAC बोर्ड परीक्षा 2026: शब-ए-बारात की छुट्टी के बावजूद 4 फरवरी को होगी परीक्षा या नहीं, काउंसिल ने जारी किया अतिमहत्वपूर्ण नोटिस
JAC Board Exams 2026: Will the exams be held on February 4th despite the Shab-e-Barat holiday? The council has issued a crucial notice.

रांची, 3 फरवरी 2026: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC), रांची ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों के लिए एक अतिमहत्वपूर्ण सूचना जारी की है। काउंसिल ने स्पष्ट कर दिया है कि 4 फरवरी 2026 (बुधवार) को होने वाली परीक्षाएं स्थगित नहीं होंगी और अपने पूर्व निर्धारित समय पर ही ली जाएंगी।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने शब-ए-बारात के अवसर पर 4 फरवरी को राज्य में सरकारी अवकाश घोषित किया है। इसके बाद परीक्षार्थियों और अभिभावकों में असमंजस की स्थिति थी कि क्या उस दिन JAC की बोर्ड परीक्षा भी स्थगित होगी।
JAC ने क्यों नहीं टाली परीक्षा?
झारखंड एकेडमिक काउंसिल के सचिव द्वारा जारी पत्र (WEB-NOTICE – 09/2026) में कहा गया है कि 4 फरवरी को मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा पहले से तय है। अंतिम समय में परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव करने से “परीक्षा की गोपनीयता पर असर पड़ने की प्रबल संभावना है”।
यहां देखें आदेश…








