झारखंड में भीषण गर्मी के कारण बदला स्कूलों का टाइम, कल से लागू होगा नया शेड्यूल, देखें क्या है आदेश
School Timings Changed in Jharkhand Due to Intense Heat; New Schedule to Take Effect Tomorrow—See What the Order Says

रांची, 20 अप्रैल 2026*: झारखंड में बढ़ती गर्मी को देखते हुए राज्य सरकार ने सभी स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने सोमवार को आदेश जारी कर नया टाइम टेबल घोषित किया है, जो मंगलवार 21 अप्रैल 2026 से लागू होगा।
नया समय क्या होगा?
– *KG से कक्षा 8 तक*: सुबह 7:00 बजे से 11:30 बजे तक
– *कक्षा 9 से 12 तक*: सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
यह नियम अगले आदेश तक सभी सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त, अल्पसंख्यक और निजी स्कूलों पर लागू रहेगा।
शिक्षकों के लिए आदेश
सरकारी स्कूलों के शिक्षक और कर्मचारी सुबह 7:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक स्कूल में मौजूद रहकर गैर शैक्षणिक कार्य करेंगे।
विभागीय संयुक्त सचिव मोईनउद्दीन खान द्वारा जारी आदेश की कॉपी सभी उपायुक्त, जिला शिक्षा पदाधिकारी और संबंधित अधिकारियों को भेज दी गई है।
मौसम का हुआ बड़ा असर
राज्य में लगातार तापमान बढ़ने और लू की आशंका के चलते बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर यह फैसला लिया गया है।अभिभावकों से अपील किया है कि बच्चों को नए समय पर स्कूल भेजें और धूप से बचाव के उपाय करें।










