close
LIVE UPDATE

ऐसा भी होता है! चट शादी, पट बच्चा : सुहागरात के दिन ही दुल्हन बन गयी मां, शादी के 24 घंटे के भीतर दुल्हन ने दिया बच्चे को जन्म, मच गया बवाल…

Such things happen too! A whirlwind wedding followed by an instant baby: The bride became a mother on her very wedding night—giving birth within just 24 hours of tying the knot—sparking a massive sensation!

Regional News/21.4.26 । चट मंगनी और पट ब्याह वाली कहावत तो आपने सुनी ही होगी, लेकिन शायद कभी देखा है, “चट शादी और पट बच्चा” । ये कहावत नहीं, बल्कि सौ प्रतिशत हकीकत है। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के दनकौर इलाके में शादी के अगले ही दिन दुल्हन ने बच्चे को जन्म दे दिया। इस घटना ने पूरे इलाके को चौका दिया। इस अप्रत्याशित घटनाक्रम ने न केवल दोनों परिवारों को स्तब्ध कर दिया, बल्कि पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है।

शादी के अगले दिन बच्चा

जानकारी के अनुसार, दनकौर क्षेत्र के एक युवक की शादी सोमवार को बुलंदशहर की एक युवती के साथ पूरे रीति-रिवाज और धूमधाम से संपन्न हुई थी। शादी के बाद दुल्हन खुशी-खुशी अपने ससुराल पहुंची और सामान्य माहौल बना रहा। रस्म निभाये जा रहे थे, दुल्हा भी अपने में मगन था, लेकिन सुहागरात के दिन ही दुल्हन ने बच्चे को जन्म दे दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अचानक बिगड़ी तबीयत

शादी के अगले ही दिन, मंगलवार शाम को दुल्हन को अचानक पेट में तेज दर्द होने लगा। परिजनों ने इसे गंभीर समझते हुए तुरंत उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद जो बताया, उसने सभी को चौंका दिया। डॉक्टरों के अनुसार, दुल्हन करीब सात महीने की गर्भवती थी और उसे प्रसव पीड़ा हो रही थी।

24 घंटे में दुल्हन बनी मां

कुछ ही देर में दुल्हन ने एक बच्ची को जन्म दिया। यह खबर जैसे ही ससुराल पक्ष को मिली, वहां हड़कंप मच गया। दूल्हे और उसके परिवार वालों ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई और खुद को ठगा हुआ महसूस किया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सगाई के समय छिपाई गई थी बात—आरोप

दूल्हे के परिजनों का आरोप है कि करीब पांच महीने पहले सगाई हुई थी, लेकिन उस दौरान दुल्हन या उसके परिवार ने गर्भावस्था की कोई जानकारी नहीं दी।दूल्हे का कहना है कि जब उन्होंने दुल्हन के बढ़े हुए पेट को लेकर सवाल किया था, तब उन्हें बताया गया कि पेट में “पत्थर” है और ऑपरेशन के कारण सूजन है।

दुल्हन को भेजा मायके , पुलिस तक पहुंचा मामला

इस खुलासे के बाद दोनों परिवारों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। दूल्हे के परिवार ने इसे धोखाधड़ी बताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस भी सक्रिय हुई और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया गया।अस्पताल में हुए पूरे घटनाक्रम के बाद, पुलिस और दोनों परिवारों के वरिष्ठ सदस्यों की मौजूदगी में बातचीत हुई। अंततः दूल्हे के परिवार ने दुल्हन को अपने साथ रखने से इनकार कर दिया।इसके बाद दुल्हन और नवजात बच्ची को उसके मायके, बुलंदशहर भेज दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *