close
LIVE UPDATE

आंधी-बारिश में 12 की मौत : बेमौसम बारिश ने ढाया कहर, आंधी-बारिश और बिजली गिरने से 12 लोगों की मौत, सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान

12 killed in storm and rain: Unseasonal rain wreaked havoc, 12 people died due to storm, rain and lightning, government announced compensation.

Weather Update : बेमौसम की बारिश अब जानलेवा बनती जा रही है। मौसम विभाग ने झारखंड-बिहार में आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी दी है। इस बीच कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ बारिश की जानकारी आ रही है। इधर, सोमवार को खराब मौसम ने बिहार में जमकर कहर बरपाया। वज्रपात, आंधी-तूफान और तेज बारिश से 12 लोगों की मौत हो गई।अचानक बदले मौसम ने कई जिलों को प्रभावित किया। लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

मिली जानकारी के मुताबिक सबसे ज्यादा इस्ट चंपारण में पांच लोगों की मौत हुई है, जबकि गया में चार लोगों की और औरंगाबाद में 3 लोगों की जान आंधी तूफान के साथ हुई वज्रपात में हुई है। घटना को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की।कहा कि सरकार इस कठिन समय में साथ खड़ी है। पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सरकार ने पीड़ित परिवार के लिए मुआवजा का ऐलान किया। सरकार की तरफ से प्रत्येक मृतक परिजन को 4 लाख रुपये दिये जायेंगे। जिला प्रशासन को इस मामले में तुरंत कार्रवाई करने का आदेश दिया है। जल्द ही पीड़ित परिवार को मुआवजा बांट दिया जायेगा।

कई जिलों में बारिश की संभावना

पश्चिमी चंपारण, सीवान, सारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है। इन इलाकों में मौसम ठंडा रहने के आसार हैं।मौसम विभाग के अनुसार कुछ जगहों पर आंधी-पानी और वज्रपात से नुकसान भी हो सकता है। पेड़ गिरने, बिजली बाधित होने और जान-माल के नुकसान की आशंका को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *