झारखंड: आज-कल कई जिलों में आंधी-ओले के साथ जोरदार बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, देखिये किन-किन जिलों के लिए जारी हुई चेतावनी
Jharkhand: Heavy rain accompanied by thunderstorms and hailstorms in several districts today; weather department issues warning; see which districts have been warned.

Jharkhand Weather Uptdate: झारखंड में मई की शुरुआत मौसम में बड़े बदलाव के साथ हुई है। झारखंड के अधिकांश हिस्सों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से तापमान में गिरावट आई है और कई जिलों में आंधी, बारिश व मेघ गर्जन की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने 4 और 5 मई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
________________________________________
Jharkhand Rain Big Alert/4.5.26 : अप्रैल के आखिरी सप्ताह से शुरू हुआ मौसम का बदलाव मई के पहले सप्ताह में भी जारी है। पिछले तीन-चार दिनों से मौसम का मिजाज झारखंड में बदला हुआ नजर आ रहा है। आमतौर पर इस समय तेज गर्मी और लू का असर देखने को मिलता है, लेकिन इस बार साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण राज्य के अधिकांश जिलों में मौसम सुहाना बना हुआ है।
9 मई तक गरमी से मिलेगी राहत
तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, 9 मई तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है। इस दौरान कई जिलों में आंशिक से लेकर घने बादल छाए रह सकते हैं। इसके साथ ही तेज हवाओं, मेघ गर्जन और वज्रपात (बिजली गिरने) की घटनाएं भी देखने को मिल सकती हैं।
4 मई को इन जिलों में बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने विशेष रूप से 4 और 5 मई को मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 4 मई को रांची, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, जामताड़ा, दुमका, देवघर, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ में तेज हवाएं चलने, बादल गरजने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।
5 मई को इन जिलों में बारिश-आंधी
वहीं 5 मई को मौसम और ज्यादा सक्रिय हो सकता है। इस दिन रांची सहित खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, कोडरमा, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की चेतावनी दी गई है। इसके साथ ही कई स्थानों पर बिजली गिरने और बारिश होने की संभावना भी जताई गई है।
कहां कितना है झारखंड में तापमान
मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, खासकर खुले स्थानों, पेड़ों के नीचे और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचने को कहा गया है। किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मेदिनीनगर में 38.5 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे अधिक तापमान रिकॉर्ड किया गया। जमशेदपुर और गुमला में 34.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।
इसके अलावा खूंटी में 32.2, लोहरदगा में 35.2, लातेहार में 31.8 और हजारीबाग में 33.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। कोडरमा में 35.0, गढ़वा में 38.0 और रामगढ़ में 34.0 डिग्री तापमान रहा।वहीं चतरा में 36.0, बोकारो में 31.5, चाईबासा में 35.4 और पाकुड़ में 31.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।









