close
LIVE UPDATE

झारखंड: युवती की किडनैपिंग की आशंका से मची सनसनी, भारत-पाक बोर्डर पर मिला लोकेशन, ऑनलाइन गेमिंग के जरिये हुई थी दोस्ती, अब फिर…

Jharkhand: Sensation created due to the possibility of kidnapping of a girl, location found on the India-Pakistan border, friendship was formed through online gaming, now again...

झारखंड में युवती की किडनैपिंग की आशंका से हड़कंप मचा हुआ है। अहम बात ये है कि लड़की का लास्ट लोकेशन भारत-पाक सीमा के करीब मिला है, लिहाजा पुलिस की चिंताएं बढ़ी हुई है। मामला झारखंड के गुमला जिले की है, जहां 21 साल की युवती रहस्यमयी तरीके से लापता हो गयी है। बताया जा रहा है कि ऑनलाइन गेमिंग के जरिए हुई दोस्ती के बाद अपहरण की आशंका जताई जा रही है। पुलिस जांच में युवती की लोकेशन भारत-पाकिस्तान सीमा के पास ट्रेस होने से मामला और गंभीर हो गया है।
________________________________________
Jharkhan Crime News/4.5.26 : झारखंड के गुमला जिले से किडनैपिंग का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। इस पूरी घटना ने ऑनलाइन गेमिंग और सोशल मीडिया के बढ़ते खतरे को एक बार फिर उजागर कर दिया है। 21 वर्षीय युवती के कथित अपहरण की आशंका जताई जा रही है, जिसमें ऑनलाइन गेम के जरिए हुई दोस्ती को मुख्य कारण माना जा रहा है।

रहस्यमयी तरीके से हो गयी युवती गायब

मिली जानकारी के अनुसार, युवती 30 अप्रैल को सिसई क्षेत्र में गई थी। इसी दौरान वह अचानक लापता हो गई। जब वह देर तक घर नहीं लौटी, तो परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद भी जब युवती का कोई सुराग नहीं मिला, तो मामला और गंभीर हो गया।

कार से किडनैपिंग का आरोप

परिजनों के अनुसार, स्थानीय लोगों से मिली जानकारी में यह बात सामने आई कि एक कार में सवार युवक युवती को अपने साथ ले गया था। इसके बाद युवती के पिता ने संबंधित थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए बेटी की सुरक्षित बरामदगी की गुहार लगाई।

बोर्डर पर मिला युवती का लास्ट लोकेशन

जांच के दौरान पुलिस को एक अहम सुराग मिला, जिससे मामला और पेचीदा हो गया। पता चला कि युवती की पहचान ऑनलाइन गेम खेलते समय राजस्थान के एक युवक से हुई थी। दोनों के बीच धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और वे मोबाइल पर नियमित संपर्क में रहने लगे। पुलिस को आशंका है कि इसी संपर्क का फायदा उठाकर युवक ने युवती को अपने जाल में फंसाया और उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।

पुलिस की जांच में चौकाने वाली जानकारी

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि तकनीकी जांच के दौरान युवती की लोकेशन भारत-पाकिस्तान सीमा के पास ट्रेस होने की जानकारी सामने आई है। इस खुलासे के बाद पुलिस और भी सतर्क हो गई है और मामले को अत्यंत गंभीरता से लिया जा रहा है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह मामला मानव तस्करी, साइबर क्राइम या किसी बड़े नेटवर्क से भी जुड़ा हो सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए विभिन्न एजेंसियों के साथ समन्वय कर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।

तकनीकी टीम लगातार लोकेशन ट्रैक करने में जुटी है, वहीं संदिग्ध युवक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है।पुलिस ने आम लोगों, खासकर युवाओं और अभिभावकों से अपील की है कि वे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और गेमिंग के दौरान सतर्क रहें। अनजान लोगों से दोस्ती और निजी जानकारी साझा करने से बचें, क्योंकि ऐसे मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *