close
LIVE UPDATE

झारखंड: पैर तोड़ा, प्राइवेट पार्ट काटा, प्रेम-प्रसंग में शादीशुदा युवक की क्रूरता से हत्या, पुलिस को मिली चौकाने वाली जानकारी….

Jharkhand: Leg broken, private parts cut, married man brutally murdered over love affair, police gets shocking information...

राजधानी रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र में दिल दहलाने वाली घटना हुई है। प्रेम प्रसंग को लेकर हुए विवाद में 22 वर्षीय युवक की बेहद क्रूर तरीके से हत्या कर दी गई। आरोपियों ने हत्या के बाद शव के साथ भी अमानवीय बर्बरता की और उसे सुनसान इलाके में फेंक दिया।
________________________________________
रांची/4.5.26। रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र में बेहद ही डरावनी खबर आयी है। वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। 22 वर्षीय मृतक कमलेश कुमार की जिस बेरहमी से हत्या कर दी गई, वो ना सिर्फ चौकाने वाली घटना है, बल्कि कई सवाल भी खड़े कर रही है। हत्या क्रूरता की सारी हदें पार करने वाली है।

मृतक कमलेश कुमार मूल रूप से बिहार के नवादा जिले के बेलवान गांव का रहने वाला था। वह पिछले करीब डेढ़ साल से रांची के अनगड़ा क्षेत्र में अपने मौसा अनिल चौहान के साथ किराए के मकान में रह रहा था। कमलेश टाटीसिलवे स्थित एक आइसक्रीम फैक्ट्री में चालक के रूप में कार्यरत था और सामान्य जीवन जी रहा था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मिली जानकारी के मुताबिक कमलेश की शादी 25 अप्रैल को नवादा में ही हुई थी। शादी के बाद उसने अपनी पत्नी को गांव में ही छोड़ दिया और 1 मई को वापस रांची लौट आया। लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि शादी के महज सात दिन बाद ही उसका जीवन इस तरह दर्दनाक अंत तक पहुंच जाएगा। 2 मई की रात उसकी हत्या कर दी गई।

इधर, इस घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि, आरोपियों ने पहले कमलेश को बेरहमी से पीटा। उसके शरीर पर कई जगह गहरे चोट के निशान पाए गए हैं और उसका दाहिना पैर भी टूट गया था। इतना ही नहीं, हत्या के बाद अपराधियों ने धारदार हथियार से उसका निजी अंग भी काट दिया, जो इस घटना को और अधिक वीभत्स बना देता है। पुलिस अभी उस कटे हुए अंग की तलाश कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हत्या के बाद अपराधियों ने साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को टाटीसिलवे थाना क्षेत्र के रिंग रोड स्थित मानकीढीपा के पास फेंक दिया। सूचना मिलने पर अनगड़ा और टाटीसिलवे थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया।

पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। जानकारी के अनुसार, रांची में रहने के दौरान कमलेश का किसी विवाहिता महिला के साथ संबंध था। इसी बीच उसकी शादी हो जाने से विवाद गहरा गया और संभवतः इसी वजह से इस खौफनाक हत्या को अंजाम दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस का कहना है कि जिस प्रकार से हत्या के बाद शव के साथ बर्बरता की गई है, उससे यह साफ संकेत मिलता है कि आरोपी मृतक के प्रति गहरी दुश्मनी और नफरत रखते थे। फिलहाल पुलिस प्रेम-प्रसंग के साथ-साथ अन्य सभी संभावित एंगल पर भी जांच कर रही है।

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *