close
LIVE UPDATE

झारखंड: इंस्टा वाला प्रेमी पहुंचा गर्लफ्रेंड से मिलने, लोगों ने पकड़कर करा दी शादी, ब्वायफ्रेंड ने कहा, मेरी जबरिया करायी है शादी

Jharkhand: An Instagram lover arrived to meet his girlfriend, but people caught him and forced him to marry her. The boyfriend said, "I was forced to marry her."

कोडरमा : प्रेमिका से मिलने की तलब प्रेमी को महंगा पड़ गया। ग्रामीणों ने प्रेमी को पकड़ लिया और फिर उसकी शादी करा दी। पंचायत के फैसले के बाद मंदिर में दोनों की शादी करायी गयी। हालांकि बाद में युवक ने थाने पहुंचकर शादी स्वीकार करने से इनकार कर दिया। झारखंड के कोडरमा जिले के सतगावां थाना क्षेत्र से प्रेम प्रसंग और पंचायत के फैसले से जुड़ा एक अनोखा मामला सामने आया है।

बताया जा रहा है कि इंस्टाग्राम पर शुरू हुई दोस्ती प्यार में बदली, लेकिन प्रेमिका से मिलने रात में उसके घर पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद गांव में घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा चला और पंचायत के फैसले पर दोनों की शादी करा दी गई। हालांकि मामला तब और उलझ गया, जब युवक ने बाद में थाने पहुंचकर शादी स्वीकार करने से इनकार कर दिया।

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला सतगावां थाना क्षेत्र अंतर्गत मीरगंज पंचायत के पचौड़ी गांव का है। जानकारी के अनुसार, युवक रौशन कुमार और युवती काजल कुमारी की पहचान करीब पांच महीने पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और दोस्ती प्रेम संबंध में बदल गई।

बताया जा रहा है कि रौशन कुमार ईटाय गांव का निवासी है, जबकि काजल कुमारी पचौड़ी गांव की रहने वाली है।ग्रामीणों के मुताबिक, दोनों के बीच लंबे समय से बातचीत चल रही थी और युवक का पचौड़ी गांव में आना-जाना भी पहले से था, क्योंकि उसकी फुआ का घर भी उसी गांव में है। गुरुवार रात रौशन कुमार अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था।

इसी दौरान लड़की के परिजनों की नजर दोनों पर पड़ गई। इसके बाद घर में हंगामा मच गया और देखते ही देखते आसपास के लोग भी मौके पर जुटने लगे।रात भर गांव में इस घटना को लेकर चर्चा होती रही। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां पहुंच गए और पंचायत बैठाई गई। पंचायत में सामाजिक प्रतिष्ठा, गांव की मर्यादा और लोकलाज का हवाला देते हुए दोनों की शादी कराने का फैसला लिया गया।

ग्रामीणों का कहना था कि दोनों लंबे समय से एक-दूसरे के संपर्क में थे, इसलिए विवाद बढ़ने से पहले शादी ही सबसे उचित रास्ता है।शुक्रवार सुबह गांव के पास स्थित घोडसीमर मंदिर में ग्रामीणों की मौजूदगी में दोनों की शादी करा दी गई। शादी के दौरान मंदिर परिसर में काफी देर तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा। दोनों पक्षों के परिजन भी वहां पहुंचे थे।

ग्रामीणों ने दोनों परिवारों के बीच सहमति बनाने की कोशिश की, लेकिन पूरी तरह बात नहीं बन सकी। इसके बावजूद पंचायत के दबाव में शादी की रस्म पूरी कराई गई।मामले ने नया मोड़ तब लिया जब शादी के बाद प्रेमी जोड़ा सतगावां थाना पहुंचा। वहां युवक रौशन कुमार ने पुलिस के सामने शादी स्वीकार करने से साफ इनकार कर दिया।

युवक का आरोप है कि ग्रामीणों ने उसके साथ जबरदस्ती की और सामाजिक दबाव बनाकर उसकी शादी करा दी। उसने कहा कि वह इस शादी के लिए तैयार नहीं था, लेकिन गांव वालों के दबाव के कारण उसे मजबूर होना पड़ा।वहीं युवती पक्ष और कुछ ग्रामीणों का कहना है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध था और युवक अक्सर युवती से मिलने आता था। ऐसे में पंचायत ने सामाजिक विवाद को खत्म करने के उद्देश्य से शादी कराने का फैसला लिया।

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं।
  • ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *