close
LIVE UPDATE

झारखंड में मानसून की इंट्री : मौसम विभाग ने दे दी बड़ी खुशखबरी, आज से बारिश का दौर शुरू, आज दोपहर बाद से 14 जून तक भीषण बारिश, इन जिलों में चेतावनी

झारखंड मौसम, Jharkhand Weather Update, Jharkhand Monsoon 2026, Ranchi Weather, Jharkhand Rain Alert

Jharkhand Weather Update झारखंड में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिल जायेगी। अगले चार-पांच दिनों में झारखंड में मानसून प्रवेश कर जायेगा। मौसम विभाग ने इसकी भविष्यवाणी कर दी है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून अगले चार दिनों में संताल परगना के रास्ते झारखंड में प्रवेश कर सकता है। मानसून के आगमन से पहले ही राज्य के कई हिस्सों में प्री-मानसून गतिविधियां तेज होने लगी हैं। 11 जून से राज्य के विभिन्न जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

11 जून से बदलेगा मौसम का मिजाज

इधर, मौसम विभाग के अनुसार 11 जून को रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ में गरज-चमक, तेज हवा और कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।रांची का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

कई जिलों में 12 जून को भारी बारिश

12 जून को बोकारो, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा और दुमका में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं रांची, खूंटी, हजारीबाग, कोडरमा, गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम में आंधी, वज्रपात और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

13 जून को और सक्रिय होगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 13 जून को राज्य के अधिकांश हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। दुमका, जामताड़ा, देवघर, धनबाद, साहिबगंज, पाकुड़ और गोड्डा जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

रांची समेत 14 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है हवा

रांची मौसम केंद्र के मुताबिक रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां सहित कई जिलों में गरज के साथ बारिश हो सकती है। कुछ क्षेत्रों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है।मौसम विभाग ने लोगों को वज्रपात से सावधान रहने और खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों तथा पेड़ों के नीचे खड़े नहीं होने की सलाह दी है।

तापमान में आएगी गिरावट

बारिश की गतिविधियां बढ़ने के साथ रांची सहित कई जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। अगले चार दिनों में रांची का अधिकतम तापमान 39 डिग्री से घटकर 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री से घटकर 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यदि लगातार तीन दिनों तक अच्छी बारिश होती है तो झारखंड में मानसून के प्रवेश के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन जाएंगी।

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं।
  • ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *