close
LIVE UPDATE

Breaking: Rims में CID की एंट्री के बाद निदेशक डॉ राजकुमार ने दिया इस्तीफा,जाली प्रमाण पत्र पर MBBS सीट में एडमिशन और टेंडर घोटाले की चल रही है जांच

Breaking: Director Dr. Rajkumar has resigned following the CID's entry into RIMS; the investigation centers on admissions to MBBS seats based on forged certificates and a tender scam.

Ranchi/25.6.26: राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स (Rims ) के डायरेक्टर डॉ राजकुमार के इस्तीफा  की खबरें सामने आ रही हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार रिम्स डायरेक्टर ने गुरूवार को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। हालांकि रिम्स के पीआरओ डॉक्टर शिशिर ने बताया कि डायरेक्टर ने कहा कि इस्तीफा देने पर विचार कर रहे हैं।

सीआईडी की जांच दो प्रमुख शिकायतों पर केंद्रित है. पहला मामला वर्ष 2025 के शैक्षणिक सत्र में एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रम में हुए कथित अनियमित प्रवेश से जुड़ा है. शिकायत के अनुसार कुछ छात्रों ने संदिग्ध जाति और दिव्यांगता प्रमाण पत्र के आधार पर दाखिला प्राप्त किया. जांच एजेंसी इस बात की पड़ताल कर रही है कि प्रवेश प्रक्रिया के दौरान दस्तावेजों का आवश्यक सत्यापन क्यों नहीं कराया गया.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दरअसल, कुछ छात्रों के जाति प्रमाण पत्र और एक छात्र के दिव्यांगता प्रमाण पत्र की वैधता को लेकर सवाल उठाए गए हैं. सीआईडी ने संबंधित दस्तावेजों को जब्त कर उनकी जांच शुरू कर दी है. साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि निर्धारित प्रक्रिया के तहत मूल प्रमाण पत्रों का भौतिक सत्यापन समय पर क्यों नहीं किया गया. दूसरा मामला रिम्स में सफाई व्यवस्था से जुड़े टेंडर आवंटन का है. आरोप है कि नियमों की अनदेखी कर कुछ विशेष कंपनियों को लाभ पहुंचाया गया

सीआईडी की छापेमारी के एक दिन बाद रिम्स के डायरेक्टर के इस्तीफा से कई तरह की चर्चाएं हो रही है। बता दें कि बुधवार को झारखंड सीआईडी की दो टीमों ने रिम्स परिसर में पहुंचकर डेटा सेंटर, डीन कार्यालय और प्रशासनिक विभाग में विस्तृत जांच की थी। देर शाम तक चली कार्रवाई में जांच टीम ने कई अहम दस्तावेज, फाइलें और डिजिटल रिकॉर्ड अपने साथ ले गई थी। पिछले कुछ महीनो से स्वास्थ्य विभाग और डायरेक्टर के बीच तालमेल ठीक नहीं थे। प्रिंस गवर्निंग बॉडी की बैठक में भी डायरेक्टर को हटाने का प्रस्ताव लाया गया था। वही अगली बैठक में उनपर कार्रवाई करने का भी प्रस्ताव लाया गया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Rajendra Institute of Medical Sciences (RIMS) के निदेशक डॉ. राज कुमार को लेकर हाल के दिनों में विवाद और जांच की खबरें सामने आई हैं। हाल ही में CID ने MBBS प्रवेश और टेंडर आवंटन में कथित अनियमितताओं को लेकर RIMS परिसर में जांच की कार्रवाई की है।

मालूम हो कि वर्ष 2025 में झारखंड सरकार द्वारा डॉ. राज कुमार को पद से हटाने का आदेश जारी किया गया था, लेकिन बाद में Jharkhand High Court ने उस आदेश पर रोक लगा दी थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *