Jharkhand News: 15 लाख का ईनामी संतोष व 10 लाख का ईनामी चंदन सहित 24 खूंखार नक्सली करेंगे सरेंडर, DGP के सामने रखेंगे AK-47, INSAS सहित 11 हथियार, जानिये लिस्ट
Jharkhand News: 15 लाख के इनामी संतोष और 10 लाख के इनामी चंदन लोहरा समेत 24 खूंखार नक्सली डीजीपी के सामने सरेंडर करेंगे। AK-47, INSAS, M-16 सहित 11 अत्याधुनिक हथियार पुलिस को सौंपेंगे।

रांची। अब से कुछ देर बाद नक्सल आपरेशंस में झारखंड पुलिस को बड़ी कामयाबी मिलने जा रही है। झारखंड में नक्सलवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को मंगलवार को कई खूंखार नक्सली हथियार छोड़ने आ रहे हैं। झारखंड और झारखंड के बाहर के 24 कुख्यात पुरुष और महिला माओवादी पुलिस मुख्यालय में डीजीपी के समक्ष आत्मसमर्पण करेंगे। इनमें 15 लाख रुपये का इनामी रीजनल कमेटी सदस्य भी शामिल है। आत्मसमर्पण के दौरान नक्सली AK-47, INSAS, M-16 समेत 11 अत्याधुनिक हथियार, 38 मैगजीन और 1,562 जिंदा कारतूस पुलिस के हवाले करेंगे।
जो नक्सली सरेंडर करने वाले हैं, उसमें सबसे बड़ा नाम रीजनल कमेटी सदस्य संतोष उर्फ बासुदेव उर्फ गांधी का है।वासुदेव के खिलाफ झारखंड के विभिन्न थानों में 128 नक्सली घटनाओं के मामले दर्ज हैं। आत्मसमर्पण करने वालों में छह इनामी माओवादी शामिल हैं, जिन पर कुल 39 लाख रुपये का इनाम घोषित है। सभी नक्सली आधुनिक हथियारों के साथ हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौटेंगे।
कई जिलों और ओडिशा से जुड़े हैं माओवादी
सरेंडर करने वाले माओवादी पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रांची, गिरिडीह, बोकारो, लातेहार, खूंटी और ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के रहने वाले हैं। इनमें रीजनल कमेटी, जोनल कमेटी, सब-जोनल कमेटी, एरिया कमेटी और कैडर स्तर के सदस्य शामिल हैं।
इनामी कमांडरों ने छोड़ा नक्सलवाद का रास्ता
सबसे चर्चित नाम संतोष उर्फ बासुदेव उर्फ गांधी का है। गिरिडीह के पीरटांड़ का रहने वाला यह रीजनल कमेटी सदस्य लंबे समय से पुलिस की मोस्ट वांटेड सूची में शामिल था। उस पर 15 लाख रुपये का इनाम घोषित था और वह 128 नक्सली मामलों में वांछित है।
इसके अलावा 10 लाख के इनामी जोनल कमेटी सदस्य चंदन लोहरा भी आत्मसमर्पण करेगा। खूंटी का रहने वाला चंदन 78 मामलों में वांछित है। वहीं संतोष मांझी उर्फ जगबंधु (32 मामले) और जयकांत मुंडा उर्फ गूंगा (38 मामले) जैसे जोनल कमेटी सदस्य भी मुख्यधारा में लौटेंगे।
सब-जोनल कमेटी सदस्य अनिल तुरी और सुखलाल बिरजिया पर 5-5 लाख रुपये का इनाम घोषित है। इनके अलावा एरिया कमेटी सदस्य सुदेश होनहागा और रिसिव पर 2-2 लाख रुपये का इनाम है। महिला नक्सलियों में एतवारी मांझी, सुमित्रा सुरीन, सालमी मुंडा, चंपा मंझियाईन, मुन्नी सुरीन और सीता मुंडा भी आत्मसमर्पण करने वालों में शामिल हैं।
AK-47 से लेकर M-16 तक करेंगे पुलिस के हवाले
आत्मसमर्पण के दौरान नक्सली पुलिस के सामने कुल 11 अत्याधुनिक हथियार जमा करेंगे। इनमें—
• 6 INSAS रायफल
• 2 AK-47 रायफल
• 1 HK-33 रायफल
• 1 US कार्बाइन
• 1 M-16 रायफल
इसके साथ 38 मैगजीन और 1,562 जिंदा कारतूस भी पुलिस के हवाले किए जाएंगे।
नक्सल संगठन को बड़ा झटका
सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि रीजनल और जोनल कमेटी स्तर के कई बड़े नेताओं के एक साथ आत्मसमर्पण से झारखंड में सक्रिय माओवादी संगठन को बड़ा झटका लगेगा। वहीं राज्य में चल रहे नक्सल उन्मूलन अभियान को भी इससे नई मजबूती मिलेगी।
जानिए कौन-कौन से 24 नक्सली कर रहे हैं आत्मसमर्पण
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार झारखंड के जो 16 माओवादी आत्मसमर्पण करने जा रहे हैं उनमें संतोष उर्फ बासुदेव दा उर्फ गांधी उर्फ दिलीप उर्फ संजय महतो, संतोष मांझी उर्फ जगबंधु, चंदन लोहरा, जयकांत मुंडा उर्फ गूंगा उर्फ बंगाली, राजनाथ हांसदा उर्फ गुना हांसदा, अनिल तुरी उर्फ उज्ज्वल, सुखलाल बिरंजिया उर्फ अकेला, सुदेश होनहागा उर्फ सोनाराम, एतवारी मांझी उर्फ सोनोत उर्फ संत, देवान मुर्मू उर्फ शनिचरवा, सुमित्रा सुरीन, चंपा मंझियाइन उर्फ गुड़िया, रिसिव सोय, सालमी मुंडा उर्फ पारूल, मुन्नी सुरीन उर्फ मुरीन सुरीन और सीता मुंडा भी शामिल है. देवान मुर्मू के बारे में तो कहा जाता है कि वह 1 करोड़ रुपये का इनामी मिसिर बेसरा का करीबी बॉडीगार्ड है. दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ के जो 8 माओवादी आत्मसमर्पण कर रहे हैं उनमें अश्विन उर्फ लच्छू कोरसा (जोनल कमेटी सदस्य), सोहन पुनेम, रीता उर्फ मंगली कुंजाम, अनुशा कुंजाम, रजनी मुडकम (एरिया कमेटी सदस्य), राहत मांडवी, सुबनी और जेलानी शामिल है।
11 आधुनिक हथियार और 1500 से अधिक कारतूस भी करेंगे सरेंडर
आसमर्पण के साथ ही ये नक्सली पुलिस के सामने 6 इंसास, 2 AK-47, 1 HK-33, 1 यूएस कार्बाइन और 1 एम-16 राइफल के अलावा 38 मैगजीन भी शामिल है. इसमें 28 इंसास, 4 AK-47, 3 एलएमजी (LMG), 2 यूएस कार्बाइन और 1 एम-16 की मैगजीन है. साथ ही साथ 1562 जिंदा कारतूस के 786 इंसास, 229 AK-47, 208 HK-33, 95 यूएस कार्बाइन और 244 एम-16 की गोलियां हैं.









